द इंडियन व्यू

मेजर लीग सॉकर: लियोनेल मेसी के गोल से इंटर मियामी की न्यूयॉर्क सिटी पर शानदार जीत

न्यूयॉर्क : मेजर लीग सॉकर में रविवार को खेले गए मुकाबले में इंटर मियामी ने शानदार वापसी करते हुए न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हरा दिया। मैच का निर्णायक गोल मिकाएल दोस सैंटोस ने 74वें मिनट में किया। इंटर मियामी के लिए…

Ragwendra P Singh
March 23, 2026
2 min read
मेजर लीग सॉकर: लियोनेल मेसी के गोल से इंटर मियामी की न्यूयॉर्क सिटी पर शानदार जीत

न्यूयॉर्क : मेजर लीग सॉकर में रविवार को खेले गए मुकाबले में इंटर मियामी ने शानदार वापसी करते हुए न्यूयॉर्क सिटी को 3-2 से हरा दिया। मैच का निर्णायक गोल मिकाएल दोस सैंटोस ने 74वें मिनट में किया।

 

इंटर मियामी के लिए लियोनेल मेसी ने भी अहम गोल दागा, जो उनके करियर का 901वां गोल रहा। इसके अलावा गोंजालो लुजान ने भी अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। इस जीत के साथ इंटर मियामी ने शानदार वापसी की और महत्वपूर्ण अंक हासिल किए।

 

मुकाबले में न्यूयॉर्क सिटी की ओर से निकोलस फर्नांडीज मर्काउ और अगस्टिन ओहेदा ने गोल किए। 59वें मिनट में मैक्सी मोरालेज के बेहतरीन पास पर ओहेदा ने गोल कर टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई थी।

 

हालांकि, इसके तुरंत बाद इंटर मियामी को फ्री किक मिली, जिस पर मेसी का शॉट डिफ्लेक्ट होकर गोल में चला गया और स्कोर 2-2 से बराबर हो गया। इससे पहले भी मेसी को दो मौके मिले थे, लेकिन दोनों बार गेंद पोस्ट से टकराकर बाहर चली गई।

 

इसके बाद 74वें मिनट में मिकाएल दोस सैंटोस ने शानदार हेडर लगाकर इंटर मियामी को बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही। इस जीत के साथ इंटर मियामी ने अंतरराष्ट्रीय ब्रेक से पहले मजबूत प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की, जबकि न्यूयॉर्क सिटी को इस सत्र की पहली हार का सामना करना पड़ा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।