मेजर लीग सॉकर: मेसी के दो गोलों की बदौलत इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी को 4-0 से हराया
न्यूयॉर्क : सिटी फील्ड स्टेडियम में गुरुवार (भारतीय समयानुसार) को खेले गए मेजर लीग सॉकर मुकाबले में इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी एफसी को 4-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल…

न्यूयॉर्क : सिटी फील्ड स्टेडियम में गुरुवार (भारतीय समयानुसार) को खेले गए मेजर लीग सॉकर मुकाबले में इंटर मियामी ने न्यूयॉर्क सिटी एफसी को 4-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी का जलवा देखने को मिला। उन्होंने दो गोल दागे और एक असिस्ट किया।
मैच की शुरुआत से ही मेसी ने लय पकड़ ली और मैच के 43वें मिनट में बाल्तासर रोड्रिगेज़ को शानदार थ्रू बॉल देकर गोल का मौका बनाया और रोड्रिगेज़ ने बिना कोई गलती किए इसे गोल में बदलकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया।
दूसरे हाफ में 74वें मिनट में सर्जियो बुस्केट्स के पास पर मेसी ने गोलकीपर के ऊपर से बेहतरीन चिप शॉट मारकर अपना पहला गोल दागा और टीम की बढ़त 2-0 कर दी।
इस गोल के 12 मिनट बाद मेसी ने फिर कमाल दिखाया। डिफेंस को चकमा देते हुए वह बॉक्स में घुसे और सटीक शॉट मारकर गेंद को निचले बाएं कोने में डाल दिया और अपनी टीम की बढ़त 3-0 कर दी।
मैच के 83वें मिनट में लुईस सुआरेज ने पेनल्टी को गोल में बदलकर अपनी टीम को 4-0 से आसान जीत दिला दी।
इस जीत के साथ मियामी ईस्टर्न कॉन्फ्रेंस अंकतालिका में 55 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई और प्लेऑफ़ में जगह पक्की कर ली।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
