बॉक्सिंग में रोमांचक मुकाबले, सर्विसेज और उत्तराखंड का दबदबा
38वें राष्ट्रीय खेल के बॉक्सिंग मुकाबलों में पुरुष और महिला वर्ग में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला।सर्विसेज के मुक्केबाज़ों ने कई भार वर्गों में अपना दबदबा कायम रखा। पुरुष वर्ग में सर्विसेज का दबदबा फ्लाइवेट (51 किग्रा)…

38वें राष्ट्रीय खेल के बॉक्सिंग मुकाबलों में पुरुष और महिला वर्ग में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला।सर्विसेज के मुक्केबाज़ों ने कई भार वर्गों में अपना दबदबा कायम रखा।

पुरुष वर्ग में सर्विसेज का दबदबा
फ्लाइवेट (51 किग्रा) श्रेणी में सर्विसेज के मंदेंगबमजुडुमणि ने चंडीगढ़ के अंशुल पुनिया को हराकर खिताब अपने नाम किया। फेदरवेट (57 किग्रा) मुकाबले में सर्विसेज के सचिन ने हिमाचल प्रदेश के आशीष कुमार को मात दी।
लाइट वेल्टरवेट (63.5 किग्रा) में सर्विसेज के वंशज ने असम के दिग्गज मुक्केबाज़ शिवा थापा को हराकर बड़ी जीत दर्ज की। वहीं, लाइट मिडलवेट (71 किग्रा) मुकाबले में सर्विसेज के हितेश गुलिया ने असम के अभिनबसै किया को हराकर दमदार प्रदर्शन किया।
लाइट हेवीवेट (80 किग्रा) मुकाबले में सर्विसेज के लक्ष्य चहर ने उत्तराखंड के हिमांशु सोलंकी को कड़े मुकाबले में शिकस्त दी। वहीं, हेवीवेट (92 किग्रा) श्रेणी में उत्तराखंड के कपिल पोखरिया ने मध्य प्रदेश के पारस को हराकर जीत दर्ज की। सुपरहेवीवेट (+92 किग्रा) श्रेणी में उत्तराखंड के नरेंद्र ने राजस्थान के तरुण शर्मा को मात देकर शानदार प्रदर्शन किया।
महिला वर्ग में भी जबरदस्त मुकाबले
महिला लाइट फ्लाइवेट (50 किग्रा) वर्ग में उत्तराखंड की निवेदिता कार्की ने हरियाणा की कल्पना को हराकर खिताब जीता। बैंटमवेट (54 किग्रा) मुकाबले में मध्य प्रदेश की दिव्या पवार ने उत्तर प्रदेश की सोनिया को मात दी। फेदरवेट (57 किग्रा) श्रेणी में सर्विसेज की साक्षी ने हिमाचल प्रदेश की विनाक्षी धोता को हराकर शानदार जीत दर्ज की।
वहीं, लाइटवेट (60 किग्रा) फाइनल में सर्विसेज की जैस्मिन ने हरियाणा की मनीषा को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। वेल्टरवेट (66 किग्रा) वर्ग में असम की अंकुशिता बोरो ने उत्तराखंड की काजल को कड़ी टक्कर के बाद हराकर खिताब जीता। मिडलवेट (75 किग्रा) श्रेणी में ओलंपिक पदक विजेता असम की लवलीना बोर्गोहेन ने चंडीगढ़ की प्रांशु राठौर को हराकर अपनी श्रेष्ठता साबित की।
38वें राष्ट्रीय खेल के बॉक्सिंग मुकाबलों में मुक्केबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जहां सर्विसेज के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
