द इंडियन व्यू

मुस्तफिजुर मुद्दे पर बीसीसीआई की दो टूक : बोर्ड ने जो किया, सही किया

भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर करने का फैसला किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर को आईपीएल 2026 की नीलामी में 9.20 करोड़ रुपए का खरीदा था, मगर…

Ragwendra P Singh
January 4, 2026
2 min read
मुस्तफिजुर मुद्दे पर बीसीसीआई की दो टूक : बोर्ड ने जो किया, सही किया

भारत और बांग्लादेश के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर करने का फैसला किया।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर को आईपीएल 2026 की नीलामी में 9.20 करोड़ रुपए का खरीदा था, मगर बीसीसीआई के फैसले के बाद उन्हें इस बांग्लादेशी खिलाड़ी को रिलीज करना बड़ा।

बीसीसीआई के इस फैसले पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। इस कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी अपनी राय रखी है। उनका कहना है कि बीसीसीआई ने जो किया वह सही है, बीसीसीआई ने कुछ गलत नहीं किया है।

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने एक समाचार एजेंसी से कहा, “बोर्ड ने कुछ भी गलत नहीं किया है। बांग्लादेश में जो हो रहा है वह अच्छा नहीं है। लेकिन खेल में मामला अलग होता है। हालांकि, बोर्ड ने जो भी फैसला लिया है, वह विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय से सलाह लेने के बाद ही लिया होगा।”

© X (Twitter)

मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड हिला हुआ है। अब वह आगे एक्शन लेने पर विचार कर रहा है। महीने टी20 वर्ल्ड वर्ल्ड कप शुरू होना है, जिसकी मेजबानी भारत-श्रीलंका के साथ कर रहा है।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए आईसीसी को लैटर लिखने पर विचार कर रहा है कि उनके मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट कर दिए जाए। हालांकि इतने कम समय में ऐसा करना संभव नहीं है।

बांग्लादेश को भारत में ग्रुप स्टेज के सभी चार मैच खेलने है। उनके पहले तीन मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर है, वहीं आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ

लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।