द इंडियन व्यू

मुश्फिकुर रहीम बने 100वां टेस्ट खेलते हुए शतक जड़ने वाले 11वें बल्लेबाज़

नई दिल्ली : बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मुश्फिकुर रहीमन गुरुवार को आयरलैंड के खिलाफ मीरपुर में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन एक खास उपलब्धि हासिल की। 38 वर्षीय रहीम ने…

Ragwendra P Singh
November 20, 2025
2 min read
मुश्फिकुर रहीम बने 100वां टेस्ट खेलते हुए शतक जड़ने वाले 11वें बल्लेबाज़

नई दिल्ली : बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मुश्फिकुर रहीमन गुरुवार को आयरलैंड के खिलाफ मीरपुर में खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन एक खास उपलब्धि हासिल की। 38 वर्षीय रहीम ने अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। वह यह कारनामा करने वाले बांग्लादेश के पहले, और दुनियाभर के 11वें खिलाड़ी बन गए।सबसे अधिक टेस्ट खेलने वाले बांग्लादेशी खिलाड़ी रहीम ने अपनी पारी में कई आकर्षक चौके लगाए और 195 गेंदों में शतक पूरा किया। उनके इस शतक ने उन्हें टेस्ट क्रिकेट के उन चुनिंदा दिग्गजों की सूची में शामिल कर दिया, जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट में शतकीय पारी खेली है।100वें टेस्ट में शतक जड़ने वाले बल्लेबाज़ों की पूरी सूची:कॉलिन कौड्रे (इंग्लैंड) – 104 बनाम ऑस्ट्रेलिया, बर्मिंघम, 11 जुलाई 1968जावेद मियांदाद (पाकिस्तान) – 145 बनाम भारत, लाहौर, 1 दिसंबर 1989गॉर्डन ग्रीनिज (वेस्टइंडीज) – 149 बनाम इंग्लैंड, सेंट जॉन्ज़, 12 अप्रैल 1990एलेक स्टीवर्ट (इंग्लैंड) – 105 बनाम वेस्टइंडीज, मैनचेस्टर, 3 अगस्त 2000इंजमाम-उल-हक़ (पाकिस्तान) – 184 बनाम भारत, बेंगलुरु, 24 मार्च 2005रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 120 और 143* बनाम दक्षिण अफ्रीका, सिडनी, 2 जनवरी 2006ग्रेम स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका) – 131 बनाम इंग्लैंड, लंदन, 19 जुलाई 2012हाशिम अमला (दक्षिण अफ्रीका) – 134 बनाम श्रीलंका, जोहान्सबर्ग, 12 जनवरी 2017जो रूट (इंग्लैंड) – 218 बनाम भारत, चेन्नई, 5 फरवरी 2021डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 200 बनाम दक्षिण अफ्रीका, मेलबर्न, 26 दिसंबर 2022मुश्फिकुर रहिम (बांग्लादेश) – 100* बनाम आयरलैंड, मिरपुर, 19 नवंबर 2025मुश्फिकुर का यह शतक न सिर्फ उनकी काबिलियत और अनुभव का प्रमाण है, बल्कि बांग्लादेश क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक पल भी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।