मुर्शिदाबाद रेल हादसा, सुपरवाइजर निलंबित, गेटमैन गिरफ्तार, प्रत्येक पीड़ित परिजन को 10 लाख रुपये की सहायता
कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आज हुए रेल हादसे के बाद पूर्व रेलवे ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में गेटमैन और उसके सुपरवाइजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया । कुछ ही देर बाद बहारामपुर थाना पुलिस ने…

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आज हुए रेल हादसे के बाद पूर्व रेलवे ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में गेटमैन और उसके सुपरवाइजर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया । कुछ ही देर बाद बहारामपुर थाना पुलिस ने गेटमैन को गिरफ्तार भी कर लिया। पूर्व रेलवे ने हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को 10 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता देने की घोषणा की है। राज्य सरकार भी प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता देगी।
पुलिस और स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कर्णसुबर्ण स्टेशन और गोबिंदपुर के बीच स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर हुआ। बताया जा रहा है कि हावड़ा-नवद्वीप एक्सप्रेस के गुजरने के बाद गेटमैन ने फाटक खोल दिया। फाटक खुला देखकर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक टाटा सूमो रेलवे लाइन पार करने लगी। इसी दौरान तेज गति से आ रही निमतिता-कटवा लोकल ट्रेन ने वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में दो स्कूली बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।
हादसे की जांच के लिए पूर्व रेलवे ने अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) के नेतृत्व में 10 सदस्यीय उच्चस्तरीय जांच समिति को घटनास्थल पर भेजा है। समिति दुर्घटना के कारणों और संभावित लापरवाही की विस्तृत जांच करेगी। पूर्व रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रेलवे इस मामले में शून्य सहिष्णुता (जीरो टॉलरेंस) की नीति के तहत कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई होगी। साथ ही घायलों के उपचार के लिए रेलवे की मेडिकल टीम भी तैनात की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
