मुंबई इंडियंस ने शुरू की आईपीएल 2026 की तैयारी, खिलाड़ियों ने लिया पहले ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा
आईपीएल 2026 के आगाज़ से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। टीम ने प्री-सीजन कैंप का पहला ट्रेनिंग सेशन पूरा कर लिया, जहां खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ में नए सीजन को लेकर खास…

आईपीएल 2026 के आगाज़ से पहले पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। टीम ने प्री-सीजन कैंप का पहला ट्रेनिंग सेशन पूरा कर लिया, जहां खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ में नए सीजन को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।
मुख्य कोच महेला जयवर्धने की देखरेख में आयोजित इस सत्र को गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे, लसिथ मलिंगा और फील्डिंग कोच कार्ल हॉपकिंसन ने मिलकर संचालित किया। टीम का स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग तथा फिजियोथेरेपी स्टाफ भी मैदान पर मौजूद रहा और खिलाड़ियों की फिटनेस व मूवमेंट पर खास ध्यान दिया गया।
उन्होंने कहा, "प्री-सीजन का पहला दिन हमेशा खास होता है। खिलाड़ी जब कैंप में आते हैं तो एक अलग तरह की ऊर्जा बनती है। हमारा लक्ष्य शुरुआत से ही मजबूत माहौल तैयार करना होता है। टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो इस फ्रेंचाइजी की संस्कृति को अच्छी तरह जानते हैं, जबकि कुछ नए चेहरे भी जुड़े हैं। पहला दिन पूरे कैंपेन का टोन सेट करता है।"
उन्होंने आगे कहा, "हम चाहते थे कि पहले ही सेशन से हर खिलाड़ी यह समझ जाए कि हमारी ट्रेनिंग का तरीका क्या है, हम मैच की तैयारी कैसे करते हैं और टीम के तौर पर एक-दूसरे के साथ कैसा व्यवहार रखते हैं। ओपनिंग सेशन टूर्नामेंट से पहले गंभीर काम की शुरुआत होता है। यह रोमांचक जरूर होता है, लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी और फोकस भी आता है।"

निर्धारित शेड्यूल के अनुसार हुए इस सेशन में स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग स्टाफ ने खिलाड़ियों को मूवमेंट ड्रिल, एजिलिटी रूटीन और फिटनेस असेसमेंट से गुजरवाया, ताकि लंबे और चुनौतीपूर्ण सीजन से पहले उनकी तैयारियों का आकलन किया जा सके।
मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस ट्रेनिंग सेशन की झलकियां भी साझा कीं। इस सत्र में शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, अल्लाह गजनफर, नमन धीर, राजा अंगद बावा, रॉबिन मिंज, शर्मा, मयंक रावत, मालेवार, मोहम्मद इजहार और अश्विनी कुमार जैसे खिलाड़ी शामिल रहे।
https://twitter.com/mipaltan/status/2033385680882307123
जैसे-जैसे टूर्नामेंट नजदीक आ रहा है, आने वाले दिनों में बाकी खिलाड़ियों के भी कैंप से जुड़ने की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस इस सीजन का अपना पहला मुकाबला 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक
नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।
सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।
