मिस्र की तीसरी वरीय हया अली को हराकर जोशना ने जीता जापान ओपन
योकोहामा में जापान ओपन फाइनल में भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मिस्र की हया अली को चार गेम में हराकर अपना 11वां पीएसए टूर खिताब जीता। विश्व की पूर्व नंबर 10 भारतीय महिला खिलाड़ी ने…

योकोहामा में जापान ओपन फाइनल में भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मिस्र की हया अली को चार गेम में हराकर अपना 11वां पीएसए टूर खिताब जीता।
विश्व की पूर्व नंबर 10 भारतीय महिला खिलाड़ी ने 15,000 अमेरिकी डॉलर इनामी चैलेंजर प्रतियोगिता के फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त मिस्र की खिलाड़ी को 38 मिनट में 11-5, 11-9, 6-11, 11-8 से हराया।
विश्व रैंकिंग में 117वें स्थान पर रहने वाली चिनप्पा ने सेमीफाइनल में मिस्र की चौथी वरीयता प्राप्त राणा इस्माइल को 11-7, 11-1, 11-5 से हराया था।

मौजूदा पुरुष राष्ट्रीय चैंपियन और दुनिया के 29वें नंबर के खिलाड़ी अभय सिंह रविवार को रेडवुड सिटी (अमेरिका) में 130,500 डॉलर इनामी पीएसए गोल्ड इवेंट सिलिकॉन वैली ओपन के राउंड ऑफ 16 के मैच में दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी और पांचवीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के विक्टर क्रूइन से 4-11, 2-11, 1-11 से हार गए।
सम्बंधित ख़बरें
क्रूसिबल कप पर पंकज का कब्जा, 2027 में भारत करेगा टूर्नामेंट की मेजबानी
पंकज आडवाणी रीडिंग में क्रूसिबल कप जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने दो दिन तक शानदार स्नूकर खेला, जिसका नतीजा फाइनल में टोनी ड्रैगो पर 6-0 की शानदार जीत के रूप में सामने आया।
गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला
वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।
अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत
भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।
प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक
नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।
