द इंडियन व्यू

मिशन अर्जेंटीना: सलीमा टेटे की कप्तानी में उतरेंगी भारतीय बेटियां, सविता और दीपिका की हुई टीम में वापसी

सलीमा टेटे की अगुवाई में आगामी अर्जेंटीना दौरे पर जाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के बुधवार को घोषित 24 सदस्यीय दल में ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञ दीपिका और अनुभवी गोलकीपर सविता की वापसी हुई है। डिफेंडर ज्योति और अग्रिम पंक्ति…

Ragwendra P Singh
April 8, 2026
2 min read
मिशन अर्जेंटीना: सलीमा टेटे की कप्तानी में उतरेंगी भारतीय बेटियां, सविता और दीपिका की हुई टीम में वापसी

सलीमा टेटे की अगुवाई में आगामी अर्जेंटीना दौरे पर जाने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के बुधवार को घोषित 24 सदस्यीय दल में ड्रैग-फ्लिक विशेषज्ञ दीपिका और अनुभवी गोलकीपर सविता की वापसी हुई है।

डिफेंडर ज्योति और अग्रिम पंक्ति की खिलाड़ी मुमताज खान की भी टीम में वापसी हुई है, जिससे रक्षण और आक्रमण दोनों विभाग और मजबूत हुए हैं। भारतीय टीम 13 से 17 अप्रैल तक ब्यूनस आयर्स में अर्जेंटीना के खिलाफ चार मैच खेलेगी। इस दौरे को इस साल होने वाले विश्व कप और एशियाई खेलों से पहले अहम तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि यह दौरा टीम संयोजन को परखने और खिलाड़ियों के विकल्प बढ़ाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने ‘हॉकी इंडिया’ द्वारा जारी बयान में कहा, “यह दौरा हमारे लिए ज्यादा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय अनुभव देने और अर्जेंटीना जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उन्हें परखने का अच्छा अवसर है।”

@TheHockeyIndia

उन्होंने आगे कहा, “टीम के लिए वैकल्पिक खिलाड़ियों को तैयार करना जरूरी है। ऐसे अनुभव युवा खिलाड़ियों को शीर्ष स्तर की हॉकी की जरूरतों को समझने में मदद करते हैं और हमें विभिन्न संयोजनों को आजमाने का मौका भी देते हैं।”

टीम के लिए सबसे बड़ी मजबूती फिट होकर लौटीं फॉरवर्ड दीपिका की वापसी है, जो पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) के बाद फिर से टीम की मुख्य ड्रैग-फ्लिकर की भूमिका निभाने को तैयार हैं। उनकी अनुपस्थिति में नवनीत कौर, मनीषा चौहान, उदिता और अनु ने क्वालीफायर मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन किया था। दीपिका की वापसी से अब आक्रमण में अनुभव और गहराई दोनों बढ़ेंगी।

गोलकीपर सविता की वापसी से अर्जेंटीनी आक्रमण के खिलाफ टीम की रक्षापंक्ति को और मजबूती मिलेगी। सविता की अनुपस्थिति में विश्व कप क्वालीफायर में अच्छा प्रदर्शन करने वाली बिछू देवी खारिबाम ने भी टीम में अपना स्थान बरकरार रखा है।

भारतीय टीम

गोलकीपर: सविता, बिछू देवी खारिबाम

डिफेंडर: निक्की प्रधान, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, मनीषा चौहान, ललथंतलुआंगी, ज्योति, उदिता

मिडफील्डर: वैष्णवी विट्ठल फाल्के, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलीमा टेटे, नेहा, दीपिका सोरेंग, रुतुजा दादासो पिसल, इशिका

फॉरवर्ड: बलजीत कौर, नवनीत कौर, दीपिका, अन्नू, ब्यूटी डुंगडुंग, लालरेम्सियामी, मुमताज खान।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।