मिथुन चक्रवर्ती ने कुल्टी व दुर्गापुर में किया रोड शो, कहा - ममता बनर्जी को अपनी हार का अंदेशा हो चुका है
आसनसोल : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय समिति के सदस्य और बालीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अब हार का अंदेशा हो गया है, इसलिए वह…

आसनसोल : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय समिति के सदस्य और बालीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अब हार का अंदेशा हो गया है, इसलिए वह केंद्रीय सुरक्षा बलों पर आरोप लगा रही हैं। केंद्रीय जांच एजेंसियों की सक्रियता पर उन्होंने कहा कि एजेंसियां स्वतंत्र रूप से काम करती हैं और कार्रवाई का निर्णय वही करती हैं।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने ममता बनर्जी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें तृणमूल प्रमुख ने केंद्रीय सुरक्षा बलों के जरिए भाजपा के पक्ष में मतदान काे प्रभावित करने का आरोप लगाया गया था।
कुल्टी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय पोद्दार के समर्थन में सोदपुर एरिया ऑफिस मैदान से डिसेरगढ़ पोस्ट ऑफिस तक एक ऐतिहासिक बाइक जुलूस निकाला गया। शनिवार काे इस जुलूस में मिथुन चक्रवर्ती भी विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने खुली गाड़ी में प्रत्याशी के साथ जनसंपर्क किया। मिथुन चक्रवर्ती को देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भारी भीड़ उमड़ती रही।
इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती ने दुर्गापुर में दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया। पहला रोड शो दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी लखन चंद्र घरूई के समर्थन में निकाला गया, जो कुरुलिया डंगाल स्वास्थ्य केंद्र से शुरू होकर झंडाबाग होते हुए मेन गेट मोड़ तक गया। इस रोड शो में लखन चंद्र घरूई, पूर्व भाजपा सांसद एसएस अहलूवालिया भी उनके साथ मौजूद थे। प्रचंड गर्मी के बीच उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर जुटे रहे।
इसके बाद दूसरा रोड शो दुर्गापुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के सीलमपुर ग्राम इलाके में आयोजित किया गया, जहां भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर बनर्जी के समर्थन में मिथुन चक्रवर्ती ने जनसंपर्क किया। इस रोड शो में भी लोगों की अच्छी-खासी भीड़ रही और पूरे इलाके में चुनावी माहौल चरम पर नजर आया।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
