द इंडियन व्यू

मिचेल सैंटनर की एंट्री से मजबूत हुई मुंबई इंडियंस, दिल्ली से भिड़ंत से पहले बड़ा बूस्ट

न्यूजीलैंड के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान मिचेल सैंटनर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले गुरुवार को मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ गए। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स की टीम शनिवार दोपहर…

Ragwendra P Singh
April 3, 2026
2 min read
मिचेल सैंटनर की एंट्री से मजबूत हुई मुंबई इंडियंस, दिल्ली से भिड़ंत से पहले बड़ा बूस्ट

न्यूजीलैंड के टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान मिचेल सैंटनर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मैच से पहले गुरुवार को मुंबई इंडियंस की टीम से जुड़ गए।

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स की टीम शनिवार दोपहर को अरुण जेटली स्टेडियम में कैपिटल्स का सामना करेगी। सैंटनर और इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स ही मुंबई इंडियंस से जुड़ने वाले आखिरी दो खिलाड़ी बचे थे। मुंबई इंडियंस ने पिछले रविवार को मुंबई में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मैच शानदार तरीके से जीता था।

पिछले महीने संपन्न टी20 विश्व कप में अपनी-अपनी टीमों के लिए अहम भूमिका निभाने वाले इन दोनों विदेशी खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस से जुड़ने से पहले कुछ और समय मांगा था। टीम के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने पुष्टि की थी कि उन्होंने इन दोनों खिलाड़ियों को निजी कारणों से कुछ और समय दिया है।

© Getty

नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर जयवर्धने ने संवाददाताओं से कहा था, ''जो खिलाड़ी (देर से) टीम में शामिल होंगे वे मिच (मिचेल सेंटनर) और जैक्सी (विल जैक्स) हैं। दोनों ने निजी कारणों से थोड़ा और समय मांगा था और हमें इसमें कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन वे बहुत जल्द टीम में शामिल हो जाएंगे।''

अभी दुनिया के सबसे अच्छे ऑलराउंडरों में से एक माने जाने वाले सैंटनर ने हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप में 6.60 की इकॉनमी से दो विकेट लिए और 142.85 के स्ट्राइक रेट से 120 रन बनाए, जिससे न्यूज़ीलैंड टूर्नामेंट के फ़ाइनल में पहुंचा।

उनके शामिल होने से पहले से ही मजबूत मुंबई इंडियंस टीम को बहुत जरूरी बढ़ावा मिला है, जिसने पिछले रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स पर छह विकेट से जीत के साथ अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।