द इंडियन व्यू

मार्च के पहले हफ्ते तक बुमराह के ठीक होने की उम्मीद

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज से बाहर हो सकते हैं। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, बुमराह की पीठ में सूजन है। इसके लिए उन्हें बेंगलुरु में एनसीए में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया…

Ragwendra P Singh
January 12, 2025
3 min read
मार्च के पहले हफ्ते तक बुमराह के ठीक होने की उम्मीद

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज से बाहर हो सकते हैं। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, बुमराह की पीठ में सूजन है। इसके लिए उन्हें बेंगलुरु में एनसीए में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। यहां उनकी रिकवरी पर नजर रखी जाएगी।

साभार : गूगल

बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन पीठ में थोड़ी समस्या हुई थी, जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया था। फिर वे मैच में बॉलिंग नहीं कर सके थे। चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू होगी। भारत अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा।

भारतीय सिलेक्टर्स ने शनिवार को मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम चुनने के लिए मीटिंग की। रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान उन्हें बुमराह की फिटनेस के बारे में जानकारी दी गई।

बीसीसीआई सूत्र के मुताबिक, बुमराह के मार्च के पहले हफ्ते तक ही पूरी तरह फिट होने की उम्मीद है। उससे पहले वे तीन हफ्ते तक एनसीए बेंगलुरु में रहेंगे। रिकवरी के बाद भी उन्हें एनसीए में एक या दो मैच खेलने होंगे, भले ही वे अभ्यास मैच ही क्यों न हों, जो उनकी मैच फिटनेस देखने के लिए खेले जाएंगे।

बुमराह ने हाल ही में खत्म हुई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 32 विकेट झटके। बुमराह इस सीरीज के 5 मैचों में 151 ओवर फेंके। उन्होंने इस दौरान 32 विकेट लिए। बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज के लिए शनिवार को टीम का ऐलान किया। उम्मीद थी कि इसी दिन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी टीम की घोषणा कर दी जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा करने की आखिरी तारीख 12 जनवरी यानी आज है, लेकिन बीसीसीआई और आईसीसी से समय सीमा बढ़ाने की मांग की है। टीमों में बदलाव 12 फरवरी तक किए जा सकते हैं। सिलेक्टर्स इस बात पर विचार कर रहे हैं कि बुमराह को 15 सदस्यीय टीम में शामिल करना चाहिए या उन्हें टूर्नामेंट के लिए रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल करना चाहिए।

भारत अपने सभी मैच दुबई में ही खेलेगा, टीम के ग्रुप में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड भी हैं। दुबई में ही एक सेमीफाइनल भी खेला जाएगा। जबकि टूर्नामेंट के बाकी 10 मैच पाकिस्तान में होंगे। चैंपियंस ट्रॉफी 8 साल बाद होने जा रही है, 2017 में आखिरी बार पाकिस्तान ने भारत को फाइनल हराकर खिताब जीता था।

भारत ग्रुप-ए में है। टीम के ग्रुप में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड हैं। वहीं दूसरे ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान हैं। 4 और 5 मार्च को 2 सेमीफाइनल होंगे, वहीं 9 मार्च को फाइनल खेला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।