द इंडियन व्यू

मान की खिताबी जीत पर यूपीटीए ने जताया गर्व, लखनऊ में होगा सम्मान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवा टेनिस खिलाड़ी मान केशरवानी ने नई दिल्ली में आयोजित 31वीं फेनेस्टा ओपन नेशनल टेनिस चैंपियनशिप का पुरुष सिंगल्स खिताब जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। छठी वरीयता प्राप्त मान ने फाइनल में तीसरी…

Ragwendra P Singh
October 10, 2026
2 min read
मान की खिताबी जीत पर यूपीटीए ने जताया गर्व, लखनऊ में होगा सम्मान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवा टेनिस खिलाड़ी मान केशरवानी ने नई दिल्ली में आयोजित 31वीं फेनेस्टा ओपन नेशनल टेनिस चैंपियनशिप का पुरुष सिंगल्स खिताब जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। छठी वरीयता प्राप्त मान ने फाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त नितिन सिन्हा को 6-0, 6-4 से हराया; यह उनका पहला फेनेस्टा ओपन खिताब है।

इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन (यूपीटीए) के अध्यक्ष नवनीत सहगल और सचिव पुनीत अग्रवाल ने मान केशरवानी को हार्दिक बधाई दी है। यूपीटीए ने घोषणा की है कि मान के लखनऊ आने पर उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया जाएगा।

अध्यक्ष नवनीत सहगल ने कहा, “मान ने हमारे प्रदेश और यूपीटीए का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर हमें अत्यंत गर्व है। पिछले कई वर्षों से टेनिस के विकास के लिए यूपीटीए द्वारा किए जा रहे प्रयासों का अब परिणाम सामने आने लगा है।”

यूपीटीए सचिव पुनीत अग्रवाल ने कहा, “मान के लखनऊ आने पर यूपीटीए उनका सम्मान करेगा। उनकी यह जीत प्रदेश की युवा टेनिस प्रतिभाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है। एसोसिएशन अब ग्रासरूट स्तर पर खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए बड़ी योजनाओं पर विचार कर रहा है।”

मान केशरवानी की यह जीत यूपी टेनिस के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है । यूपीटीए ने उम्मीद जताई है कि इस उपलब्धि से प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ी भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।