द इंडियन व्यू

मानुष शाह–दिया चितले की जोड़ी ने जीता डब्ल्यूटीटी कंटेंडर मस्कट 2026 का खिताब

मस्कट : भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी मानुष शाह और दिया चितले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को डब्ल्यूटीटी कंटेंडर मस्कट 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने चौथी…

Ragwendra P Singh
January 24, 2026
2 min read
मानुष शाह–दिया चितले की जोड़ी ने जीता डब्ल्यूटीटी कंटेंडर मस्कट 2026 का खिताब

मस्कट : भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी मानुष शाह और दिया चितले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को डब्ल्यूटीटी कंटेंडर मस्कट 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने चौथी वरीयता प्राप्त चीन की हुआंग यौझेंग और शी शुन्याओ की जोड़ी को रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराया।

 

37 मिनट तक चले इस कड़े फाइनल में शाह–चितले की जोड़ी ने 11-5, 5-11, 11-5, 5-11, 13-11 से जीत दर्ज की। यह भारतीय जोड़ी का तीसरा डब्ल्यूटीटी खिताब है। वर्तमान में विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर काबिज मानुष शाह और दिया चितले इससे पहले 2024 में बेरूत में डब्ल्यूटीटी फीडर और 2025 में ट्यूनिस में डब्ल्यूटीटी कंटेंडर का खिताब जीत चुके हैं।

 

साल 2025 में मानुष शाह और दिया चितले डब्ल्यूटीटी फाइनल्स में खेलने वाली पहली भारतीय मिक्स्ड डबल्स जोड़ी भी बनी थी।

 

मस्कट में जीत का सफर

 

मस्कट में भारतीय जोड़ी ने अपने अभियान की शुरुआत राउंड ऑफ 16 में चीन की चेन युआनयू और हान फेइयर को 3-2 (11-9, 11-9, 6-11, 8-11, 11-8) से हराकर की। क्वार्टरफाइनल में उन्होंने सिंगापुर की पांग कोएन और ज़ेंग जियान की जोड़ी को 3-1 (9-11, 11-8, 13-11, 11-6) से मात दी।

 

सेमीफाइनल में शाह–चितले की जोड़ी को फ्रांस के क्वालिफायर थिबॉल्ट पोरे और शार्लोट लुट्ज़ के खिलाफ कड़ी चुनौती मिली, लेकिन भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी करते हुए 3-2 (10-12, 8-11, 11-8, 11-8, 11-8) से मुकाबला अपने नाम किया।

 

अन्य मुकाबलों का हाल

 

पुरुष डबल्स में मानुष शाह ने मानव ठक्कर के साथ सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी को सेमीफाइनल में चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त लिन शिदोंग और हुआंग की जोड़ी से 2-3 (11-8, 9-11, 11-6, 8-11, 7-11) से हार का सामना करना पड़ा।

 

वहीं, महिला डबल्स सेमीफाइनल में यशस्विनी घोरपड़े और अयाहिका मुखर्जी की जोड़ी चीन की किन युशुआन और जोंग गेमन के खिलाफ 1-3 (11-8, 6-11, 4-11, 9-11) से पराजित हुई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।