द इंडियन व्यू

मानसिक तनाव से जूझ रहे डॉक्टर ने ट्रेन के आगे कूद जान दी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बालोतरा : बालोतरा क्षेत्र में सोमवार शाम एक युवा डॉक्टर ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना बालोतरा रेलवे स्टेशन से करीब 12 किलोमीटर दूर रेलवे फाटक के पास हुई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे…

Ragwendra P Singh
June 17, 2025
2 min read
मानसिक तनाव से जूझ रहे डॉक्टर ने ट्रेन के आगे कूद जान दी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बालोतरा : बालोतरा क्षेत्र में सोमवार शाम एक युवा डॉक्टर ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना बालोतरा रेलवे स्टेशन से करीब 12 किलोमीटर दूर रेलवे फाटक के पास हुई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

बालोतरा थाने के सहायक उप निरीक्षक करनाराम ने बताया कि मृतक की पहचान कालूड़ी निवासी डॉ. प्रदीप सिंह राजपुरोहित (35) के रूप में हुई है। छह वर्ष पूर्व उनका विवाह हुआ था। परिवारजनों के अनुसार वे लंबे समय से मानसिक तनाव और अवसाद से जूझ रहे थे। एमबीबीएस की डिग्री होने के बावजूद वे किसी भी पेशेवर कार्य से नहीं जुड़ पाए थे, जिससे वे अत्यधिक चिंतित और अवसादग्रस्त रहते थे।

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम करीब 5 बजे प्रदीप घर से निकले और रेलवे ट्रैक की ओर चले गए। शाम 7:12 बजे जब जोधपुर से बाड़मेर जा रही कालका एक्सप्रेस फाटक के पास पहुंची, तो वे अचानक पटरियों पर लेट गए। ट्रेन के गुजरते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे उनकी पहचान भी कठिन हो गई।

घटना की सूचना पर बालोतरा थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और शव के अवशेष एकत्र कर चादर में लपेटकर पोस्टमार्टम के लिए बालोतरा अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाए। इस दुर्घटना के कारण रेल यातायात लगभग 25 मिनट तक बाधित रहा।

परिजनों का कहना है कि डॉ. प्रदीप मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से अवसादग्रस्त थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।