महिला प्रीमियर लीग सीजन-4 की तारीखों का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल
बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का आगाज डिफेंडिंग विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 2 बार की विजेता मुंबई इंडियंस के बीच 9 जनवरी से खेले जाने वाले मैच से होगा। इस…
बीसीसीआई ने महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का आगाज डिफेंडिंग विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और 2 बार की विजेता मुंबई इंडियंस के बीच 9 जनवरी से खेले जाने वाले मैच से होगा।
इस टूर्नामेंट को दो भागों में बांटा गया है। पहले भाग की मेजबानी नवी मुंबई करेगा वहीं दूसरा भाग वडोदरा में खेला जाएगा। टूर्नामेंट 9 जनवरी से होगा और फाइनल 5 फरवरी को खेला जाएगा।
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में 9-17 जनवरी तक सीजन के पहले 11 गेम खेले जाएंगे। इसके बाद लीग बाकी 11 मैचों के लिए वडोदरा जाएगी, जिसकी शुरुआत गुजरात जायंट्स और आरसीबी के बीच मैच से होगी। लीग फेज 1 फरवरी तक चलेगा।

सीजन में सिर्फ़ दो डबल-हेडर दिन (10 और 17 जनवरी) हैं और दोनों में दोपहर के गेम में यूपी वॉरियर्स शामिल होंगे। दूसरे और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर 3 फरवरी को खेला जाएगा, और टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे 5 फरवरी को वडोदरा में होने वाले फाइनल में पहुंच जाएगी।
डब्ल्यूपीएल शेड्यूल
नवी मुंबई लेग
9 जनवरी - मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
10 जनवरी - UP वॉरियर्स बनाम गुजरात जायंट्स
10 जनवरी - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स
11 जनवरी - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स
12 जनवरी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम UP वॉरियर्स
13 जनवरी - मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स
14 जनवरी - UP वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
15 जनवरी - मुंबई इंडियंस बनाम UP वॉरियर्स
16 जनवरी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स
17 जनवरी - UP वॉरियर्स बनाम मुंबई इंडियंस
17 जनवरी - दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
वडोदरा लेग
19 जनवरी - गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
20 जनवरी - दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
22 जनवरी - गुजरात जायंट्स बनाम UP वॉरियर्स
24 जनवरी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स
26 जनवरी - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस
27 जनवरी - गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स
29 जनवरी - यूपी वॉरियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
30 जनवरी - गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस
1 फरवरी - दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स
3 फरवरी - एलिमिनेटर
5 फरवरी - फाइनल
सम्बंधित ख़बरें
दो फाइनल, दो उलटफेर और आरव ने जीते दोहरे खिताब
उत्तर प्रदेश के आरव भास्कर ने 24वीं एल्डिको कप आइटा सीएस अंडर-18 टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम किया। खास बात यह रही कि आरव ने दोनों ही फाइनल में वरीयता में अपने से ऊपर के खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया।
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
