द इंडियन व्यू

महिला प्रीमियर लीग : गुजरात के खिलाफ हिसाब बराबर करना चाहेगी यूपी वारियर्स

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ आईपीएल से पहले महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के अहम मुकाबले में सोमवार को इकाना स्टेडियम में यूपी वारियर्स की टक्कर गुजरात जाइंट्स से होगी। यूपी वॉरियर्स पहली बार लखनऊ…

Ragwendra P Singh
March 2, 2025
3 min read
महिला प्रीमियर लीग : गुजरात के खिलाफ हिसाब बराबर करना चाहेगी यूपी वारियर्स

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ आईपीएल से पहले महिला प्रीमियर लीग के मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के अहम मुकाबले में सोमवार को इकाना स्टेडियम में यूपी वारियर्स की टक्कर गुजरात जाइंट्स से होगी।

यूपी वॉरियर्स पहली बार लखनऊ के मैदान पर खेल रही है और उम्मीद है कि उसे यहां पर पूरा समर्थन मिलेगा। अगर दोनों टीमों की बात करें तो पहला मैच वडोदरा में 16 फरवरी को हुआ था जिसमे बाजी गुजरात जाइंट्स ने मारी थी और यूपी वारियर्स को टीम को छह विकेट से हराया था।

ऐसे में यूपी वॉरियर्स की टीम इस मुकाबले में हिसाब बराबर करने के लिए पूरा जोर लगायेंगी। यूपी वॉरियर्स के बल्लेबाजों पर दबाव होगा जो टूर्नामेंट में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। उनकी बल्लेबाजी अब भी चिंता का सबसे बड़ा कारण है।

वडोदरा में सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन यूपी वॉरियर्स ने अपने पिछले तीन मैचों में लय कायम रखा, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ रोमांचक जीत भी है। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उनके गेंदबाज 142 रन का बचाव नहीं कर सके।

सीजन के अब तक के हाइलाइट्स में ग्रेस हैरिस की हैट्रिक शामिल है, जो टूर्नामेंट के इतिहास में तीसरी और यह कारनामा करने वाली यूपी वॉरियर्स की खिलाड़ी हैं। चिनेल हेनरी ने भी शानदार प्रदर्शन किया था, जब उन्होंने 23 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली, जिसके दौरान उन्होंने महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे तेज़ अर्धशतक (18 गेंद) बनाने का मील का पत्थर भी हासिल किया था।

टी20 में दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज़ सोफी एक्लेस्टोन ने भी उस समय बेहतरीन प्रदर्शन किया, जब यूपी वॉरियर्स ने सुपर ओवर में आरसीबी को हराया और सोफी ने प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जीता।

भारतीय खिलाडिय़ों में, कप्तान दीप्ति शर्मा ने बल्ले और गेंद से आगे बढक़र नेतृत्व किया है, जबकि किरण नवगिरे, वृंदा दिनेश, श्वेता सेहरावत और क्रांति गौड़ ने अब तक अहम योगदान दिया है। दिल्ली कैपिटल्स पर जीत में चिनेले हेनरी और क्रांति गौड ने अच्छा प्रदर्शन किया जबकि आरसीबी पर सुपर ओवर में मिली जीत में सोफी एक्सेलेटन ने कमाल किया।

गुजरात के बल्लेबाजों का यहीं हाल है और उनके बल्लेबाज एकजुट होकर प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। डायलान हेमलता और हरलीन देयोल खराब फॉर्म से जूझ रही हैं। कप्तान एशले गार्डनर ने आरसीबी के खिलाफ 31 गेंद में 58 रन बनाने के साथ एक विकेट भी लिया था।

मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा

गार्डनर इस सत्र में तीन अर्धशतक लगा चुकी हैं लेकिन उन्हें दूसरे छोर से सहयोग की जरूरत है। यूपी वारियर्स, आरसीबी और गुजरात जाइंट्स के चार चार अंक हैं और वे तीसरे से पांचवें स्थान पर है। यूपी और गुजरात ने आरसीबी से एक मैच कम खेला है और यह मैच दोनों टीमों के लिये काफी अहम है।

आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद गार्डनर ने कहा था,‘‘हमने अलग अलग हालात में खेला है और अब हम लखनऊ जा रहे हैं। उम्मीद है कि पावरप्ले में प्रदर्शन बेहतर होगा। हमारे पास विकेट सुरक्षित हों तो हम अच्छा स्कोर बना सकते हैं।’’

यूपी वारियर्स: दीप्ति शर्मा (कप्तान), अंजलि सरवानी, चमारी अथापथु, उमा छेत्री, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, अरुशी गोयल, क्रांति गौड़, ग्रेस हैरिस, चिनेले हेनरी, पूनम खेमनार, अलाना किंग, ताहलिया मैकग्रा, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, गौहर सुल्ताना, साइमा ठाकोर, दिनेश वृंदा

गुजरात जाइंट्स: एशले गार्डनर (कप्तान), भारती फुलमाली, लॉरा वोलवार्ट, फोएबे लिचफील्ड, सिमरन शेख, डेनिएल गिब्सन, डी हेमलता, डिएंड्रा डॉटिन, हरलीन देओल, सयाली सतघरे, तनुजा कंवर, बेथ मूनी, केशवी गौतम, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, प्रकाशिका नाइक, प्रिया मिश्रा और शबनम शकील

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।