द इंडियन व्यू

महित संधू ने राइफल प्रोन में रजत जीता, क्वालिफिकेशन में तोड़ा डेफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

टोक्यो/नई दिल्ली : राइफल शूटर महित संधू ने टोक्यो में जारी 25वें समर डेफलिम्पिक्स में 50एम राइफल प्रोन इवेंट में रजत पदक जीतकर अपने पदकों की संख्या तीन कर ली। महित ने फाइनल में पहुंचने के रास्ते में क्वालिफिकेशन में डेफ…

Ragwendra P Singh
November 20, 2025
2 min read
महित संधू ने राइफल प्रोन में रजत जीता, क्वालिफिकेशन में तोड़ा डेफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

टोक्यो/नई दिल्ली : राइफल शूटर महित संधू ने टोक्यो में जारी 25वें समर डेफलिम्पिक्स में 50एम राइफल प्रोन इवेंट में रजत पदक जीतकर अपने पदकों की संख्या तीन कर ली।

महित ने फाइनल में पहुंचने के रास्ते में क्वालिफिकेशन में डेफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ा। फाइनल में उन्होंने 246.1 का स्कोर कर रजत पदक जीता, जबकि चेकिया की एलिस्का स्वोबोडोवा ने 247.2 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

हंगरी की मीराज़ुज़ानाबिआटोवस्की ने 225.0 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। फाइनल में भारत की दूसरी निशानेबाज़ नताशा जोशी शूट-ऑफ के बाद बाहर हो गईं और आठवें स्थान पर रहीं।

फाइनल में महित 14 शॉट पूरे होने के बाद चौथे स्थान पर थीं। अगले दो शॉट की सीरीज़ में उन्होंने यूक्रेन की वायोलेटालाइकोवा को पीछे छोड़ते हुए कांस्य पदक पोज़िशन हासिल कर ली और 20 शॉट्स तक उसी स्थान पर बनी रहीं।

इसके बाद उन्होंने अगली सीरीज़ में 9.8 और 10.2 शूट किए, जबकि हंगरी की निशानेबाज़ के 9.4 और 9.8 के स्कोर ने भारतीय निशानेबाज़ को रजत पदक पोज़िशन में पहुंचा दिया।

महित ने फाइनल के आखिरी दोशॉट्स में 10.0 और 10.7 मारे, लेकिन स्वोबोडोवा के लगातार 10s में आए शॉट्स के आगे कुल स्कोर में उनसे आगे नहीं निकल सकीं। क्वालिफिकेशन में महित ने छह सीरीज़ में 619.7 का स्कोर कर नया डेफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वहीं नताशा जोशी ने 611.6के स्कोर के साथ सातवें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई।

भारत ने टोक्यो डेफलिम्पिक्स में शूटिंग में अबतक कुल 12 पदक जीत लिएहैं, जिनमें से तीन पदक अकेले महित ने जीते हैं। उन्होंने इससे पहले 10एम मिक्स्ड टीम में स्वर्ण और 10एमव्यक्तिगत इवेंट में रजत पदक जीता था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।