महाराष्ट्र में बंद नहीं होगी 'लाडकी बहन योजना': एकनाथ शिंदे
अकोला : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अकोला शहर पहुंचे, जहां आदिवासी दिवस पर विशाल रैली का आयोजन किया गया था। एकनाथ शिंदे ने इस रैली में हिस्सा लिया। इस दौरान एकनाथ शिंदे ने आदिवासी समाज को संबोधित करते हुए…

अकोला : महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अकोला शहर पहुंचे, जहां आदिवासी दिवस पर विशाल रैली का आयोजन किया गया था। एकनाथ शिंदे ने इस रैली में हिस्सा लिया।
इस दौरान एकनाथ शिंदे ने आदिवासी समाज को संबोधित करते हुए कहा कि जिस समय शिवसेना ने कांग्रेस के साथ हाथ मिलाया, उस समय हमने इस राज्य में सरकार बदल दी और सत्ता परिवर्तन किया। विपक्षी दल हमारी आलोचना करते हुए कहते थे कि एक भी विधायक चुनकर नहीं आने देंगे, लेकिन उन्होंने 100 सीटों पर चुनाव लड़ा और उनके सिर्फ 20 विधायक ही चुनकर आए। एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना ही निशाना साधा।
एकनाथ शिंदे ने रक्षाबंधन के मौके पर अकोला में आयोजित आदिवासी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भरोसा दिया कि लाडकी बहिन योजना को बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाडकी बहिन योजना को लेकर विपक्ष ने इसे एक चुनावी जुमला बताया था, लेकिन अब चाहे विपक्ष कितनी भी अफवाहें फैलाए, लाडकी बहिन योजना बंद नहीं होगी।
उन्होंने ये भी कहा कि हमने जो-जो वादे किए हैं, उनको पूरा किया जाएगा। किसानों की कर्जमाफी जैसे वादे को हम निभाकर रहेंगे। ये सरकार ‘शब्द देने वाली’ नहीं, बल्कि ‘शब्द निभाने वाली’ सरकार है। शिंदे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हम वादों से पलटने के लिए ‘प्रिंटिंग मिस्टेक’ का बहाना नहीं बनाएंगे।
पिछले दिनों महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संसद के मानसून सत्र के अवसर पर दिल्ली दौरे के दौरान बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात में उनके साथ उनका परिवार भी मौजूद था। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री को शॉल, पुष्पगुच्छ और भगवान शिवशंकर की एक छवि भेंट की।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
