द इंडियन व्यू

महाराष्ट्र के सोलापुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, पांच की मौत

मुंबई : महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बीती रात एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकरा गई, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई, उसका इलाज मोहोल ग्रामीण अस्पताल में हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही…

Ragwendra P Singh
January 18, 2026
2 min read
महाराष्ट्र के सोलापुर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, पांच की मौत

मुंबई : महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में बीती रात एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकरा गई, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई, उसका इलाज मोहोल ग्रामीण अस्पताल में हो रहा है।

 

घटना की सूचना मिलते ही मोहोल पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि पनवेल से 6 लोग कार से अक्कलकोट में देवदर्शन के लिए जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार पुणे-सोलापुर हाइवे पर मोहोल के पास देवडी पाटी इलाके में रात करीब एक बजे पहुंची तो कार चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे एक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार में ही पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई।

 

रविवार को तडक़े इस घटना की जानकारी मिलने पर मोहोल पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और कार से पांच लोगों के शव निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना में ज्योति जयदास टकले नामक महिला घायल अवस्था में कार में फंसी थीं, उन्हें तत्काल मोहोल के रूरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है।

 

इस घटना में मृतकों की पहचान माला रवि साल्वे (40) निवासी पंचशील नगर झुग्गी, अर्चना तुकाराम भंडारे (47), विशाल नरेंद्र भोसले (41), अमर पाटिल और आनंद माली के रुप में की गई है। इस घटना की छानबीन जारी है।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।