द इंडियन व्यू

मशकगंज क्रिकेट क्लब को राशिद ने दिलाई जीत

लखनऊ। मशकगंज क्रिकेट क्लब ने एनईआर स्टेडियम पर खेले गए सरदार अजीत पाल सिंह मेमोरियल (40 प्लस) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच राशिद (79) की आतिशी पारी से केवीजीएन क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से शिकस्त दी।…

Ragwendra P Singh
April 14, 2026
2 min read
मशकगंज क्रिकेट क्लब को राशिद ने दिलाई जीत

लखनऊ। मशकगंज क्रिकेट क्लब ने एनईआर स्टेडियम पर खेले गए सरदार अजीत पाल सिंह मेमोरियल (40 प्लस) टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन ऑफ द मैच राशिद (79) की आतिशी पारी से केवीजीएन क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से शिकस्त दी।

केवीजीएन क्रिकेट क्लब पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में सात विकेट पर 176 रन ही बना सका। टीम से रिशिल टंडन (69 रन, 49 गेंद, 11 चौके, एक छक्का) और गुफरान (53 रन, 33 गेंद, चार चौके, दो छक्के) ने अर्धशतकीय पारियां खेली।

मशकगंज क्रिकेट क्लब से मोहम्मद ईशा शेख ने 19 रन देकर चार विकेट की सफलता पाई। जवाब में मशकगंज क्रिकेट क्लब ने 17.3 ओवर में पांच विकेट पर 177 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।

टीम अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी और सलामी बल्लेबाज शीबू खाता भी नहीं खोल सके जबकि 19 रन पर दो विकेट भी गिर गए। ऐसे में दूसरे सलामी बल्लेबाज राशिद ने मात्र 42 गेंदों पर 11 चौके व तीन छक्के से 79 रन की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली। उनका साथ देते हुए रेहान ने 40 व अभिषेक शर्मा ने नाबाद 15 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। केवीजीएन से सैयद जीशान मेहदी ने तीन व बलबीर ने दो विकेट की सफलता प्राप्त की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।