द इंडियन व्यू

ममता बनर्जी ने मालदा हिंसा को लेकर अमित शाह पर लगाया साजिश रचने का आरोप

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस प्रमुख मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को मुर्शिदाबाद जिले के सूती में आयोजित जनसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा निशाना साधा।…

Ragwendra P Singh
April 2, 2026
2 min read
ममता बनर्जी ने मालदा हिंसा को लेकर अमित शाह पर लगाया साजिश रचने का आरोप

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस प्रमुख मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को मुर्शिदाबाद जिले के सूती में आयोजित जनसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने मालदा में हिंसा को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर साजिश का खाका तैयार करने का आरोप लगाया और मतदाताओं से शांति बनाए रखने की अपील की।

 

तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार इमानी विश्वास के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए ताकत का इस्तेमाल करना चाहती है, लेकिन राज्य की जनता ऐसा नहीं होने देगी। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की हिंसा या उकसावे में नहीं आने का आग्रह किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसी भी तरह की अशांति का समर्थन नहीं करतीं और राज्य में शांति बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने मालदा की हालिया घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हिंसा के लिए उनकी पार्टी जिम्मेदार नहीं है और इसके पीछे राजनीतिक साजिश हो सकती है।

 

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा और केंद्र सरकार लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले प्रवर्तन एजेंसियों की कार्रवाई और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)

 

जैसे कदमों के जरिए राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।

 

उन्होंने दावा किया कि भवानीपुर क्षेत्र में भी लगभग 40 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक और महिलाओं के नाम शामिल हैं।

 

मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में राज्य सरकार की योजनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि कच्चे मकानों को पक्का बनाने तथा हर घर तक पेयजल पहुंचाने का काम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि एक करोड़ परिवारों को पहले ही जल सुविधा दी जा चुकी है और बाकी परिवारों तक भी यह सुविधा पहुंचाई जाएगी।

 

ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य की भाषा, संस्कृति और सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए तृणमूल कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है। -------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।