द इंडियन व्यू

ममता काे डर है कि भाजपा के सत्ता में आने पर राज्य में गौ तस्करी बंद हो जाएगी : हिमंत बिस्वा सरमा

कूचबिहार : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मुद्देनजर असम के मुख्यमंत्री डाॅ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कूचबिहार में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्हाेंने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने…

Ragwendra P Singh
April 16, 2026
1 min read
ममता काे डर है कि भाजपा के सत्ता में आने पर राज्य में गौ तस्करी बंद हो जाएगी : हिमंत बिस्वा सरमा

कूचबिहार : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मुद्देनजर असम के मुख्यमंत्री डाॅ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कूचबिहार में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्हाेंने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इस बार बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी।

 

डाॅ. हिमंत बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि असम के प्रसिद्ध मां कामाख्या के मंदिर में प्रतिदिन पशु बलि की प्रथा निभाई जाती है, लेकिन वहां मांस पर प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। ममता बनर्जी जी को डर है कि भाजपा सत्ता में आई तो मांस प्रतिबंधित हो जाएगा। असम और बिहार में भाजपा की सरकारें हैं, लेकिन वहां मांस प्रतिबंधित नहीं है। असल में उन्हें डर है कि भाजपा के सत्ता में आने पर राज्य में गौ तस्करी बंद हो जाएगी।"

 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में विभिन्न चुनावी रैलियों में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि भाजपा सत्ता में आई तो मछली और मांस पर प्रतिबंध लगा देगी। हिमंत बिस्वा सरमा ने उसी टिप्पणी के संदर्भ में यह पलटवार किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।