मनाली पुलिस ने हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार
कुल्लू : जिला कुल्लू के थाना मनाली क्षेत्र में पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पर्वतारोहण संस्थान, अलेउ के समीप दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर उनके…

कुल्लू : जिला कुल्लू के थाना मनाली क्षेत्र में पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पर्वतारोहण संस्थान, अलेउ के समीप दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 105.62 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कपिल कुमार (29), पुत्र सतपाल सिंह, निवासी जलालपुर कलां, जिला जींद (हरियाणा) और संचित (27), पुत्र हरविंद्र पाल, निवासी 28/13, स्कीम नं. 6, गांधी नगर जिला जींद (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन ने बताया कि यह कार्रवाई शुक्रवार देर शाम को की गई जब पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक नशे की खेप के साथ अलेउ क्षेत्र में घूम रहे हैं। मौके पर दबिश देने पर दोनों को पकड़ा गया और तलाशी के दौरान भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई।
वहीं, एक अन्य मामले में पतलीकूहल पुलिस ने 15 मील क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल (32), पुत्र स्वर्गीय मदन लाल, निवासी मकान नंबर 182, किरन कलौनी, गुमटाला वाईपास, चर्च डी ब्लॉक, अमृतसर (पंजाब) के पास से 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन मामलों में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा नशा तस्करी के इस नेटवर्क की जड़ें कितनी गहरी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
