द इंडियन व्यू

मणिपुर में केवाईकेएल उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

इंफाल : मणिपुर में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही चलाए गए अलग-अलग अभियानों के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद…

Ragwendra P Singh
October 10, 2025
2 min read
मणिपुर में केवाईकेएल उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

इंफाल : मणिपुर में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन कांगलेई यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही चलाए गए अलग-अलग अभियानों के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। यह जानकारी शुक्रवार को मणिपुर पुलिस मुख्यलाय ने दी।पुलिस मुख्यालय ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन के स्वयंभू हवलदार को गुरुवार को इंफाल पश्चिम जिले के उरीपोक इलाके से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी राज्य भर के संवेदनशील और सीमांत क्षेत्रों में चलाए जा रहे गहन तलाशी और क्षेत्र वर्चस्व अभियानों के तहत हुई।इसी बीच गुरुवार को ही इंफाल पूर्व और काकचिंग जिलों में दो स्थानों से कम से कम 13 आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद बरामद किए गए। राज्य में लंबे समय से चल रहे जातीय अशांति के मद्देनजर सुरक्षा बलों द्वारा जारी आतंकवाद विरोधी अभियानों के कारण ऐसी बरामदगी आम हो गई है।मई, 2023 में मैतेई और कुकी-ज़ो समुदायों के बीच जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से मणिपुर में तनाव बना हुआ है, जिसमें लगभग 260 से ज़्यादा लोग मारे गए और काफी लोग विस्थापित हुए।इस साल की शुरुआत में मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद से राज्य राष्ट्रपति शासन के अधीन है और मणिपुर विधानसभा निलंबित है।सुरक्षा एजेंसियों ने आगे हिंसा रोकने और आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के प्रयासों के तहत राज्य भर में कड़ी निगरानी और लगातार तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं। --------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।