मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले के मामले में दो पीएलए कैडर गिरफ्तार
इंफाल : मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल सबल लेइकाई में 33वीं असम राइफल्स पर घात लगाकर किये गये हमले की जांच में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो सक्रिय…

इंफाल : मणिपुर के बिष्णुपुर जिले के नाम्बोल सबल लेइकाई में 33वीं असम राइफल्स पर घात लगाकर किये गये हमले की जांच में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो सक्रिय कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। गत 19 सितंबर को बंदूकधारियों ने इम्फाल से बिष्णुपुर की ओर जा रहे असम राइफल्स के जवानों को ले जा रहे एक 407 टाटा वाहन पर गोलीबारी की थी। हमले में दो जवान मौके पर ही बलिदान हो गए, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे।
मणिपुर पुलिस मुख्यालय ने शनिवार काे बताया कि गिरफ्तार किए गए पीएलए कैडरों की पहचान थौबल जिला के वांगबल हेरुथोंग लीकाई निवासी थोंग्राम सदानंद सिंह उर्फ नगाचिक उर्फ पुरकपा (18) और स्वयंभू लेफ्टिनेंट कॉर्पोरल चोंगथम महेश उर्फ मोमो उर्फ अमो सिंह (51) के रूप में हुई है, जो इंफाल पश्चिम जिले के केइशमपत लेइमाजम लेइकाई निवासी प्रतिबंधित संगठन के एक वरिष्ठ सदस्य के रूप में हुई है। 1990 से पीएलए से जुड़े अमो सिंह को गुवाहाटी अपराध शाखा पुलिस स्टेशन की सहायता से असम के गुवाहाटी में गिरफ्तार किया गया।
अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ये गिरफ्तारियां इसी मामले के एक मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के तुरंत बाद हुई हैं। यह कार्रवाई हमले के पीछे के नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जबकि आगे की जांच अभी जारी है। ------------------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
