द इंडियन व्यू

मणिपुर के चुराचांदपुर में चार लोगों की गोली मारकर हत्या

चुराचांदपुर, (मणिपुर) : मणिपुर में अज्ञात हमलावरों ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार दोपहर जिले के मोंगजांग गांव के पास अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में 60 वर्षीय महिला समेत चार लोगों की मौत हो…

Ragwendra P Singh
June 30, 2025
1 min read
मणिपुर के चुराचांदपुर में चार लोगों की गोली मारकर हत्या

चुराचांदपुर, (मणिपुर) : मणिपुर में अज्ञात हमलावरों ने चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। सोमवार दोपहर जिले के मोंगजांग गांव के पास अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा की गई गोलीबारी में 60 वर्षीय महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई है।स्थानीय पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

चुराचांदपुर पुलिस के अनुसार हमलावरों ने दोपहर करीब 2 बजे जब हमला किया, तब पीड़ित एक कार में यात्रा कर रहे थे। घटनास्थल मोंगजांग, चुराचांदपुर के जिला मुख्यालय से लगभग सात किमी दूर है।

पुलिस की शुरुआती जांच से यह भी पता चलता है कि हमलावरों ने पीड़ितों को बहुत नजदीक से गोली मारी। घटनास्थल से एक दर्जन से अधिक खाली कारतूस बरामद किए गए, जिससे स्वचालित हथियारों के इस्तेमाल का संकेत मिलता है। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। अभी तक किसी भी उग्रवादी संगठन या समूह ने हत्याओं की जिम्मेदारी नहीं ली है।

घटना स्थल और उसके आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। अपराधियों की तलाश के लिए पुलिस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।