मणिपुर: एक उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद
इंफाल : इंफाल वेस्ट के मोइरांगखोम से पुलिस ने एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर तलाशी अभियान के दौरान हथियार, विस्फोटक सामग्री और चोरी को गाड़ियां बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को…

इंफाल : इंफाल वेस्ट के मोइरांगखोम से पुलिस ने एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा विभिन्न जगहों पर तलाशी अभियान के दौरान हथियार, विस्फोटक सामग्री और चोरी को गाड़ियां बरामद की हैं।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को विभिन्न जिलों में समन्वित अभियान चलाया गया। इस दौरान इंफाल वेस्ट के मोइरांगखोम से उग्रवादी संगठन यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ-पी) के सदस्य 38 वर्षीय हेसनाम रोमियो सिंह को गिरफ्तार किया। उस पर इम्फाल क्षेत्र में सरकारी दफ्तरों और निजी संस्थानों से वसूली में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तारी के समय उसके पास से 22,500 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक वॉलेट बरामद हुआ। इसके अलावा इंफाल वेस्ट के सेक्माई थाना क्षेत्र के चानबिरोक हिल इलाके में छापेमारी के दौरान एक बोल्ट एक्शन राइफल, 9 एमएम कार्बाइन सबमशीन गन (मगजीन सहित), बिना डेटोनेटर वाला हाई-एक्सप्लोसिव ग्रेनेड (नं. 36), तीन अतिरिक्त मैगजीन, एक हेलमेट, चार 5.56 मिमी इंसास राउंड और चार आईईडी बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार थौबल जिले के लिलोंग तुरेल अहानबी क्षेत्र से चोरी की चार गाड़ियां बरामद कीं। इनमें एक सफेद महिंद्रा बोलेरो, नीली मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स, सिल्वर मारुति सुजुकी स्विफ्ट और एक काली टाटा ज़ेनन शामिल है। इनमें से तीन गाड़ियों के मालिकों की पहचान हो गई है, जबकि एक के मालिक का पता नहीं चल सका है। वहीं चुराचांदपुर जिले के चकमुआल गांव में एक अन्य अभियान में पुलिस ने एक देशी सिंगल बैरल राइफल, एक मैगजीन, पांच जिंदा बोल्ट कारतूस, दो 7.62 मिमी राउंड और आठ टियर स्मोक सेल बरामद हुए।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। 4 जुलाई को 59 चालान जारी कर 94,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं एक दिन पहले विशेष वाहन जांच अभियान के तहत राज्य भर में 21 वाहनों से काली फिल्में हटाई गईं।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
