मंडलीय स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए लखनऊ की टीमें घोषित
लखनऊ। शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए लखनऊ की अंडर-19 सीके नायडू, अंडर-17 वीनू मांकड तथा अंडर 14 सब जूनियर तथा अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम चयनित कर ली गई। साभार :…
लखनऊ। शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए लखनऊ की अंडर-19 सीके नायडू, अंडर-17 वीनू मांकड तथा अंडर 14 सब जूनियर तथा अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम चयनित कर ली गई।

टीम की घोषणा मुख्य चयनकर्ता एवं प्रशिक्षक स्वप्निल वाटसन और संजय कुमार द्वारा आयोजित जनपदीय प्रतियोगिता के बाद की गई। अंडर-17 मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 3 अक्टूबर को उन्नाव में, अंडर-14 का आयोजन 4 अक्टूबर को रायबरेली में एवं अंडर 19 प्रतियोगिता का आयोजन 5 अक्टूबर को लखनऊ में किया जाएगा।
अंडर-19 बालिका स्टेट प्रतियोगिता का आयोजन 6 अक्टूबर से कानपुर में तथा बालकों की सभी आयु वर्ग की स्टेट प्रतियोगिता का आयोजन 15 अक्टूबर से गोरखपुर में आयोजित की जाएगी।
अंडर-14 बालक टीम : आरुष सिंह, रेहान खान, आमान अंसारी, रोहित बारी, आसिफ खान, आयुष यादव, अभिनव प्रताप सिंह, आकर्षण रावत, इसराक रजा, अमित साहनी, आदर्श कुमार, लक्ष्य चौहान, प्रशांत कुमार, शिवा कुमार, अनीष, आदित्य पाल।
अंडर-17 बालक टीम : मो.अरबाज, विकास सिंह, अभिषेक पाल, अमन अंसारी, अर्जुन सिंह, आयुष, अमन चौधरी, आर्यन शुक्ला, मान अवस्थी, पार्थ सिंह, विराज चिरवाल, अक्षय सिंह, अभिषेक मिश्रा, नमन मिश्रा, अभिषेक, अथर्व शुक्ला।
अंडर बालक -19 टीम : शुभम यादव, फैज कुरैशी, महादेव, आयुष कुमार राव, आरुष कुमार, मो.जीशान, अमन, पारस साहू, वली मिर्जा, धीरज मिश्रा, सुमित मिश्रा, सोनू प्रजापति, सचिन प्रजापति, वंश कुमार, मो.सैफ, ओम तिवारी।
अंडर-19 बालिका टीम : आरोही सिंह, अंशिका भारती, शृद्धि रावत, जूली सिंह, आर्यमा मिश्रा, सौम्या सिंह, तनु गुप्ता, प्राची विश्वकर्मा, वैष्णवी गौतम, कृष्टीना सिंह, दिशा सिंह, अवंतिका अवस्थी, आकाशां रावत, प्रतिष्ठा सिंह, आस्था वर्मा, श्रेया त्रिवेदी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
