द इंडियन व्यू

'भारत में आतंकी हमले कराकर कोई बच नहीं सकता', गयाजी में बोले पीएम मोदी

गयाजी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की धरती से एक बार फिर देश के दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया है। गयाजी में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में आतंकवादी भेजकर या हमले कराकर कोई बच नहीं…

Ragwendra P Singh
August 22, 2025
2 min read
'भारत में आतंकी हमले कराकर कोई बच नहीं सकता', गयाजी में बोले पीएम मोदी

गयाजी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की धरती से एक बार फिर देश के दुश्मनों को कड़ा संदेश दिया है। गयाजी में रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में आतंकवादी भेजकर या हमले कराकर कोई बच नहीं सकता है। इस दौरान, उदाहरण देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पहलगाम का बदला लिया, जिसका वादा वह बिहार की धरती से करके गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की रक्षानीति की नई लकीर खींच दी है। अब भारत में आतंकी भेजकर, हमला करके कोई बच नहीं सकता। आतंकवादी चाहे पाताल में क्यों न छिप जाएं, भारत की मिसाइलें उन्हें दफन करके ही रहेंगी।

उन्होंने कहा कि बिहार चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य की धरती है। जब किसी दुश्मन ने भारत को चुनौती दी है, बिहार देश की ढाल बनकर खड़ा हुआ है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, यह बिहार की धरती की ताकत है कि यहां लिया हुआ हर संकल्प कभी खाली नहीं जाता है। इसलिए जब पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था और निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर मारा गया, मैंने बिहार की धरती से आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने की बात कही थी। आज दुनिया देख रही है कि बिहार की धरती से लिया गया वह संकल्प पूरा हो चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी ने याद दिलाते हुए कहा कि उधर से पाकिस्तान हमारे ऊपर ड्रोन हमले कर रहा था और मिसाइलें दाग रहा था, इधर भारत पाकिस्तान की मिसाइलों को तिनके की तरह बिखेर रहा था। पाकिस्तान की एक भी मिसाइल हमें नुकसान नहीं पहुंचा पाई।

इससे पहले, पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के गयाजी में लगभग 13,000 करोड़ रुपए की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शहरी विकास और जल आपूर्ति जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।