द इंडियन व्यू

भारत बनाम वेस्टइंडीज़ पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी

अहमदाबाद : यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से शुरू हो रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज़ के कप्तान रोस्टन चेज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है। टॉस के…

Ragwendra P Singh
October 2, 2025
2 min read
भारत बनाम वेस्टइंडीज़ पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी

अहमदाबाद : यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से शुरू हो रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज़ के कप्तान रोस्टन चेज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है।

टॉस के उन्होंने कहा कि पिच अच्छी दिख रही है और शुरुआती घंटे में थोड़ी नमी का असर रह सकता है। चेज़ ने स्पष्ट किया कि उनकी टीम युवा है और अच्छी क्रिकेट खेलना चाहती है। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस विकेट पर आखिरी पारी में बल्लेबाज़ी करना चुनौतीपूर्ण होगा क्योंकि गेंद टर्न ले सकती है। इसी वजह से टीम ने दो तेज़ गेंदबाज़, दो स्पिनर और एक ऑलराउंडर के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया है।

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि टीम का लक्ष्य इस साल के अंत तक होने वाले चारों टेस्ट मैच जीतना है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की तैयारी शानदार रही है और सभी अच्छे फॉर्म में हैं। गिल के मुताबिक, यह पिच बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल लग रही है और शुरुआती समय में गेंदबाज़ों को मदद मिल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि टॉस हारने से निराशा नहीं है।

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज़ ने भारत को टेस्ट में आखिरी बार मई 2002 में हराया था। इसके बाद से दोनों टीमों के बीच खेले गए 25 टेस्ट मैचों में कैरेबियाई टीम जीत दर्ज नहीं कर पाई है। यह भारत का वेस्टइंडीज़ के खिलाफ सबसे लंबा अपराजित क्रम है।

सबसे लंबी अपराजित श्रृंखला (टेस्ट में):

इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड – 47 (1930-75)

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – 30 (1961-82)

वेस्टइंडीज़ बनाम इंग्लैंड – 29 (1976-88)

भारत बनाम वेस्टइंडीज़ – 25 (2002-23)*

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका – 24 (1911-52)

वेस्टइंडीज़ बनाम भारत – 24 (1948-71)

भारत की टीम (प्लेइंग 11): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज़ की टीम (प्लेइंग 11): तेग नारायण चंद्रपॉल, जॉन कैंपबेल, ऐलिक एथानेज़, ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), रोस्टन चेज़ (कप्तान), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियरे, योहान लेन, जेडन सील्स।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।