भारत बनाम ओमान : गावस्कर चाहते हैं बुमराह को मिले आराम
भारत बनाम ओमान एशिया कप का 12वां मैच आज अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच के लिए सुनील गावस्कर चाहते हैं कि जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया जाए। इसके अलावा सुनील गावस्कर ने कहा कि बुमराह को पाकिस्तान…

भारत बनाम ओमान एशिया कप का 12वां मैच आज अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच के लिए सुनील गावस्कर चाहते हैं कि जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया जाए। इसके अलावा सुनील गावस्कर ने कहा कि बुमराह को पाकिस्तान के खिलाफ 21 सितंबर को होने वाले मुकाबले में भी रेस्ट दिया जाए।

बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज में ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान की बैटिंग लाइनअप को देखकर लगता है कि टीम इंडिया बुमराह के बिना भी उन्हें मैच हरा सकती है।
गावस्कर ने इसके अलावा एशिया कप फाइनल को लेकर भी बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। एक अंग्रेजी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सुनील गावस्कर ने एशिया कप के ब्रॉडकास्टर्स से भारतीय प्लेइंग XI को लेकर बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि भारत पहले बल्लेबाजी करने पर विचार करेगा और वही सलामी जोड़ी बनाए रखेगा।
हो सकता है कि तीसरे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी क्रम में नीचे आ जाएं, जिससे तिलक वर्मा को कुछ देर क्रीज पर खेलने का मौका मिले और संजू सैमसन को भी थोड़ा मौका मिले।”
उन्होंने आगे कहा, "इससे बल्लेबाजों को न सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए, बल्कि श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले आगामी सुपर-4 मैचों के लिए भी अभ्यास का मौका मिलेगा।
यह गेंदबाजों से ज्यादा बल्लेबाजों को तैयार करने के बारे में है।" गावस्कर एशिया कप फाइनल की भविष्यवाणी करते हुआ कहा, "मेरा मानना है कि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जाना चाहिए, शायद पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए भी, ताकि वह रविवार, 28 तारीख को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले बड़े मैच के लिए उपलब्ध रहें।
भारत को इसी पर ध्यान देना चाहिए। बेशक, एक बेंच खिलाड़ी को भी शामिल करना होगा, लेकिन बुमराह को कल के मैच में आराम देने के लिए उन्हें बाहर रखा जाना चाहिए।"
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
