द इंडियन व्यू

भारत-पाक मैच में बवाल : हारिस राउफ की 'क्रैश लैंडिंग' हरकत और गन सेलिब्रेशन पर बीसीसीआई सख्त

भारत के खिलाफ सुपर 4 के मैच में तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने प्लेन क्रैश लैंडिंग वाली प्रतिक्रिया दी थी । इसके अलावा उनका अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के साथ मैदान पर झगड़ा भी हुआ था। बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक के…

Ragwendra P Singh
September 25, 2025
2 min read
भारत-पाक मैच में बवाल : हारिस राउफ की 'क्रैश लैंडिंग' हरकत और गन सेलिब्रेशन पर बीसीसीआई सख्त

भारत के खिलाफ सुपर 4 के मैच में तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने प्लेन क्रैश लैंडिंग वाली प्रतिक्रिया दी थी । इसके अलावा उनका अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल के साथ मैदान पर झगड़ा भी हुआ था। बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक के बाद गन सेलिब्रेशन किया था। इन हरकतों के खिलाफ बीसीसीआई सख्त नजर आ रहा है।

साभार : गूगल

बीसीसीआई ने मैच रेफरी एंडी पायक्रऑफ्ट को दोनों के खिलाफ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी कार्रवाई हो सकती है।

दरअसल, भारत ने 21 सितंबर को हुए सुपर 4 के मैच में साहिबजादा फरहान और हारिस राउफ की उकसावे वाली अभद्र हरकतों को लेकर मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों खिलाड़ियों पर ही नहीं, बल्कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी संदेह के घेरे में हैं।

एशिया कप 2025 के लीग मैच के दौरान पुरस्कार समारोह में और फिर उसके बाद आयोजित हुई प्रेस कॉफ्रेंस में दिए गए बयान पर सूर्यकुमार यादव से दूसरे मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने जवाब मांगा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सूर्यकुमार यादव को लेकर आईसीसी से शिकायत की थी।

आईसीसी ने पीसीबी की शिकायत पर दो रिपोर्ट मैच रेफरी रिची रिचर्डसन को भेजी हैं, जिसके बाद उनकी तरफ से भारतीय टीम को एक मेल किया गया है। रिचर्डसन की तरफ से भेजे गए इस मेल में लिखा गया है कि मुझे आईसीसी ने दो रिपोर्ट हैंडल करने को भेजी हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सूर्यकुमार यादव के मैच प्रेजेंटेशन और प्रेस कान्फ्रेंस में ऑपरेशन सिंदूर, इंडियन आर्मी और भारत-पाकिस्तान विवाद पर दिए गए बयान को लेकर दो शिकायतें दर्ज कराई थीं।

इस मामले में सूर्यकुमार यादव पर कार्रवाई होने की पूरी संभावना है, जबकि हारिस राउफ और साहिबजादा फरहान पर भी आईसीसी की ओर से ऐक्शन लिया जा सकता है।

इसके अलावा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पहले से ही एशिया कप से हटने वाले विवाद की वजह से आईसीसी की नजरों में खटका हुआ है, जहां उन्होंने मैच रेफरी का वीडियो बनाया था और यह दावा किया था कि मैच रेफरी ने माफी मांगी है, क्योंकि उन्होंने इंडिया और पाकिस्तान के कप्तान को हाथ मिलाने से मना किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।