द इंडियन व्यू

भारत-पाक तनाव के बीच यूएई टीम में एकजुटता की मिसाल

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव का संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की क्रिकेट टीम पर कोई असर नहीं पड़ा है, इस टीम में दोनों देशों के मूल के खिलाड़ी हैं। साभार : गूगल यूएई में भारतीय और पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों की…

Ragwendra P Singh
September 18, 2025
3 min read
भारत-पाक तनाव के बीच यूएई टीम में एकजुटता की मिसाल

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव का संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की क्रिकेट टीम पर कोई असर नहीं पड़ा है, इस टीम में दोनों देशों के मूल के खिलाड़ी हैं।

साभार : गूगल

यूएई में भारतीय और पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों की संख्या लगभग बराबर है। टीम में सिमरनजीत सिंह, राहुल चोपड़ा, हर्षित कौशिक, ध्रुव पाराशर और अलीशान शराफू भारतीय मूल के हैं, जबकि कप्तान मुहम्मद वसीम (जन्म: मुल्तान), हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद रोहिद और आसिफ खान पाकिस्तानी मूल से आते हैं।

हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के चलते भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था, जिससे विवाद की स्थिति पैदा हो गई।

हालांकि, कप्तान वसीम ने स्पष्ट किया कि टीम के भीतर इस तनाव का कोई असर नहीं पड़ा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव का टीम के आपसी रिश्तों पर कोई प्रभाव पड़ा है या इस पर कोई बातचीत हुई है, तो उन्होंने जवाब दिया, "नहीं। हम इस मुद्दे पर बात नहीं करते, क्योंकि हम एक साथ बहुत क्रिकेट खेलते हैं।

हम एक परिवार की तरह हैं। यहां कोई भारतीय या पाकिस्तानी नहीं है – हम यूएई के लिए खेलते हैं और एकजुट रहते हैं।" इस विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब एक मैच के दौरान टॉस के समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया।

मैच समाप्त होने पर भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया, जिससे पाकिस्तान नाराज़ हो गया और यहां तक कि टूर्नामेंट से हटने की धमकी दे डाली। बुधवार को पाकिस्तान की टीम यूएई के खिलाफ अपने मैच के लिए स्टेडियम में निर्धारित समय से काफी देर से पहुंची।

यूएई टीम, जो पहले ही दो घंटे पहले स्टेडियम पहुंच चुकी थी, चाहती तो वॉकओवर की अपील कर सकती थी। लेकिन कप्तान वसीम ने ऐसा करने का विचार भी नहीं किया। उन्होंने कहा, "यह हमारी जिम्मेदारी नहीं थी। हम सिर्फ अपने खेल पर ध्यान दे रहे थे और खेलने के लिए आए थे – हमने वही किया।"

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ ने भी विवाद से दूरी बनाए रखी। उन्होंने कहा, "मैं इस स्थिति में कोई दबाव महसूस नहीं कर रहा था, क्योंकि ये चीजें मेरे नियंत्रण में नहीं थीं।

ये बोर्ड का काम है, और उन्होंने इसे अच्छे से संभाला। मेरा ध्यान सिर्फ मैच खेलने पर था।" इस पूरे घटनाक्रम में जहां भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में फिर से खटास दिखी, वहीं यूएई टीम ने एकजुटता और पेशेवर रवैया दिखाकर मिसाल पेश की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।