भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ नाकाम, हथियारों का जखीरा बरामद
चंडीगढ़ : बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठ को असफल बनाते हुए भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। घुसपैठ को रोकने के लिए बीएसएफ ने कई राउंड फायर भी किए। इसके बाद पंजाब पुलिस के साथ…

चंडीगढ़ : बीएसएफ ने पंजाब पुलिस के साथ मिलकर भारत-पाक सीमा पर पाकिस्तानी घुसपैठ को असफल बनाते
हुए भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। घुसपैठ को रोकने के लिए बीएसएफ ने कई राउंड
फायर भी किए। इसके बाद पंजाब पुलिस के साथ मिलकर सीमावर्ती क्षेत्र में गुरुवार को
कई घंटे सर्च ऑपरेशन भी चलाया।
पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि सीमावर्ती
जिला फाजिल्का में काउंटर इंटेलीजेंस तथा बीएसएफ ने मिलकर आज सुबह एक ऑपरेशन फाजिल्का
के पास गांव तेजा राहेला में चलाया। इससे पहले बीती रात पाकिस्तान की तरफ से बीओपी
जीजी-3 के रास्ते से घुसपैठ का प्रयास किया गया। बीएसएफ के
जवानों ने फायरिंग की, तो घुसैठिए वहां से फरार हो गए। इसके बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन
के दौरान भारी मात्रा में हथियार व गोली सिक्का बरामद किया गया। डीजीपी ने बताया कि
इस संयुक्त ऑपरेशन के दौरान एक
गफ्फार सिक्योरिटी पिस्टल, 20 पिस्टल,
39 मैगज़ीन, 310 ज़िंदा कारतूस,02 बैकपैक और 2.160 किलोग्राम
हेरोइन बरामद की गई है।
शुरुआती जांच से पता चला है कि पाकिस्तान के तस्करों ने
ज़ीरो लाइन पार की और सीमा बाड़ के पास सक्रिय हुए। घुसपैठिए रात
के अंधेरे और घने कोहरे का फायदा उठाकर भारतीय इलाके में हथियार और नशीले पदार्थ
भेजने की कोशिश कर रहे थे। सतर्क बीएसएफ जवानों ने
घुसपैठ को रोकने के लिए कई राउंड फायरिंग की,
जिसके बाद एक गहन संयुक्त तलाशी अभियान में यह बरामदगी हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
