भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत 5 अक्टूबर को : क्या होगा हाथ मिलाना या परहेज़?
एशिया कप फाइनल के एक हफ्ते बाद भारत और पाकिस्तान के बीच एक और भिड़ंत होने वाली है। ये भिड़ंत होगी महिला क्रिकेट में। महिला एकदिवसीय विश्व कप का आज यानी 30 सितंबर से आगाज होने जा रहा है। साभार : गूगल पहला मैच गुवाहाटी…

एशिया कप फाइनल के एक हफ्ते बाद भारत और पाकिस्तान के बीच एक और भिड़ंत होने वाली है। ये भिड़ंत होगी महिला क्रिकेट में। महिला एकदिवसीय विश्व कप का आज यानी 30 सितंबर से आगाज होने जा रहा है।

पहला मैच गुवाहाटी में भारत और श्रीलंका के बीच होगा। 5 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान का मैच है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या टॉस के दौरान दोनों टीमों की कप्तान हाथ मिलाएंगी? क्या मैच के बाद दोनों टीमें हैंडशेक करेंगी? 5 अक्टूबर को भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस के लिए उतरेंगी।
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच तनाव के मद्देनजर ये देखना दिलचस्प होगा कि दोनों हाथ मिलाएंगी या नहीं। इस बीच एक अंग्रेजी अखबार ने बीसीसीआई से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया है कि समझा जाता है कि हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम को इसे लेकर अभी तक कोई निर्देश नहीं दिया गया है।
कुछ दिन में इसे लेकर तस्वीर साफ हो सकती है। रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है, ‘ये एक आईसीसी इवेंट है, लिहाजा प्रोटकॉल होंगे जिसका टीम खयाल रखेगी।’
महिला क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं। इसमें 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं- भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका। उद्घाटन मैच 30 सितंबर को भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में है। महिला विश्व कप में राउंड-रॉबिन स्टाइल में 28 ग्रुप मैच खेले जाएंगे।
सभी टीमें लीग स्टेज में एक दूसरे से 1-1 मैच खेलेंगी यानी हर टीम को लीग स्टेज में 7 मैच खेलने को मिलेंगे। विश्व कप के ये मैच गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम, नवी मुंबई और श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। एशिया कप की तरह महिला विश्व कप भी भारत-पाकिस्तान तनाव के साये से मुक्त नहीं है।
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के सभी मैच श्रीलंका में रखे गए हैं। फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा लेकिन उसका वेन्यू निश्चित नहीं है। पाकिस्तान की टीम अगर फाइनल में नहीं पहुंचती है तब उसे नवी मुंबई में खेला जाएगा। अगर पाकिस्तानी टीम फाइनल में पहुंचती है तो उसे कोलंबो में खेला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी को सौंपा रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
