भारत ने रचा इतिहास, आईसीसी टूर्नामेंट का 14वां फाइनल खेलने वाली पहली टीम
भारत ने ना केवल ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया, बल्कि एक इतिहास भी रचा। भारत दुनिया की पहली ऐसी टीम है, जो 14वां आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेलेगी। साभार : गूगल ऑस्ट्रेलिया ने…

भारत ने ना केवल ऑस्ट्रेलिया को चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया, बल्कि एक इतिहास भी रचा। भारत दुनिया की पहली ऐसी टीम है, जो 14वां आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेलेगी।

ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 13 फाइनल आईसीसी इवेंट्स के खेले हैं। इस तरह भारत 9 मार्च को ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ देगी। हालांकि, आईसीसी इवेंट्स के फाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया है। इस मामले में भारत ने उनकी बराबरी की है।
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप और चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में सबसे ज्यादा बार पहुंचने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया है। ऑस्ट्रेलिया ने 14 आईसीसी इवेंट्स के फाइनल में जगह बनाई, जबकि भारतीय टीम भी इतनी ही बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है।
हालांकि, भारतीय टीम सबसे पहले 14 आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल खेलने वाली टीम बनेगी। भारत 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलेगा, जो आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का 14वां फाइनल होगा, जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम जून में अपना 14वां फाइनल आईसीसी इवेंट का खेलेगी, जब टीम दक्षिण अफ्रीका से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भिड़ेगी।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में पाकिस्तान की टीम छठे नंबर पर है। उसने सिर्फ 6 बार ही आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल खेला है। उनसे आगे श्रीलंका (7), वेस्टइंडीज (8) और इंग्लैंड (9) की टीम है।
सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल खेलने वाली टीमें
14 - भारत
13 - ऑस्ट्रेलिया
9 - इंग्लैंड
8 - वेस्टइंडीज
7 - श्रीलंका
6 - पाकिस्तान
6 - न्यूजीलैंड
3 - दक्षिण अफ्रीका
ऑस्ट्रेलिया ने 8 वर्ल्ड कप के फाइनल, 2 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल और 2 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल खेले हैं। इसके अलावा टीम एक बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेल चुकी है और इस बार भी टीम फाइनल में है। वहीं, भारत ने वनडे वर्ल्ड कप में चार फाइनल, टी20 वर्ल्ड कप में 3 फाइनल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2 फाइनल और चैंपियंस ट्रॉफी के 4 फाइनल अब तक खेले हैं। पांचवीं बार भारत फाइनल में है।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
