द इंडियन व्यू

भारत को सीरीज जीतने के लिए एक और जीत की दरकार, वेस्टइंडीज के सामने कड़ी चुनौती

शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां चौथे टी20 में इसी लय को कायम रखते हुए शानदार जीत के साथ श्रृंखला अपने नाम करना चाहेंगे। भारत इस समय 2 . 1 से आगे है और उसे श्रृंखला अपने नाम…

Ragwendra P Singh
October 13, 2026
3 min read
भारत को सीरीज जीतने के लिए एक और जीत की दरकार, वेस्टइंडीज के सामने कड़ी चुनौती

शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को यहां चौथे टी20 में इसी लय को कायम रखते हुए शानदार जीत के साथ श्रृंखला अपने नाम करना चाहेंगे।

भारत इस समय 2 . 1 से आगे है और उसे श्रृंखला अपने नाम करने के लिये बस एक जीत की जरूरत है। वहीं पिछले मैच में करारी हार के बाद वेस्टइंडीज वापसी करके श्रृंखला में बने रहने की कोशिश में होगा। एक बार फिर मैच का रूख दोनों टीमों के ‘पावर हिटर्स’ पर निर्भर करेगा। भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाज संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है जिससे श्रृंखला में अभी तक भारतीय मध्यक्रम पर अधिक दबाव नहीं बना है।

अभिषेक ने इंदौर में तीसरे टी20 में 69 रन बनाये, भारत ने 223 रन का स्कोर बनाकर मैच जीता था। भारत के लिये चिंता का एकमात्र कारण शीर्षक्रम के शानदार फॉर्म की वजह से मध्यक्रम के बल्लेबाजों को अधिक अभ्यास नहीं मिल पाना है। शीर्ष तीन के नाकाम रहने पर तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी और नमन धीर को जिम्मेदारी संभालनी होगी खासकर जब लक्ष्य बड़ा हो।

साभार : गूगल

दूसरी ओर वेस्टइंडीज के लिये चुनौती भारतीय रनगति पर अंकुश लगाने की होगी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले टी20 में शतक लगाया था जबकि दूसरे मैच में सैमसन और ईशान ने बड़ी पारियां खेली हालांकि यह मैच वेस्टइंडीज ने जीता । तीसरे मैच में अभिषेक का दबदबा रहा।

वेस्टइंडीज के हरफनमौला शामार स्प्रिंगर ने स्वीकार किया था कि अभिषेक के फॉर्म में होने पर उनकी टीम के पास रक्षात्मक खेलने क अलावा कोई चारा नहीं रह जाता। उन्होंने कहा था ,‘‘ प्लान बी यही है कि हम रक्षात्मक खेलने की कोशिश करेंगे और यही प्रयास रहेगा कि वह एक या दो रन ही ले सके।’’

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज शेरफान रदरफोर्ड ने अभी तक 189 के स्ट्राइक रेट से 172 रन बनाये हैं। उन्होंने तीन मैचों में 12 छक्के जड़े हैं। कप्तान शाइ होप ने 182 की स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाये हैं। विश्व चैम्पियन भारत को उसकी धरती पर हराने के लिये हालांकि वेस्टइंडीज को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

भारत के गेंदबाजों को अनुशासित प्रदर्शन करना होगा क्योंकि रांची में दूसरे टी20 में जीत के लिये 250 रन का लक्ष्य वेस्टइंडीज ने नौ गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया था जिसमें होप ने 102 रन बनाये थे। इंदौर में शिमरोन हेटमायेर (43) , कामिल पूरन (42) और स्प्रिंगर (नाबाद 35) ने अच्छी पारियां खेली। अर्शदीप सिंह के तीन विकेट से भारत ने हालांकि मुकाबला जीता।

भारत ने इस मैदान पर पिछली बार टी20 बांग्लादेश के खिलाफ 2024 में खेला था जब छह विकेट पर 297 रन बनाकर 133 रन से जीत दर्ज की थी। सैमसन ने उस मैच में 111 रन बनाये थे और वह एक बार फिर यहां यादगार पारी खेलना चाहेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।