द इंडियन व्यू

भारत को विश्व स्तरीय फुटबॉलर तैयार करने के लिए बेहतर कोचों की जरूरत : लोथर मैथॉस

जर्मनी के महान फुटबॉलर लोथर मैथॉस का मानना है कि सिर्फ सर्वश्रेष्ठ कोच ही अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी तैयार कर सकते हैं और भारत को अपने कोचों को प्रशिक्षित करने के लिए खेल के दिग्गजों और पूर्व खिलाड़ियों की सेवाएं लेने की…

Ragwendra P Singh
November 17, 2025
2 min read
भारत को विश्व स्तरीय फुटबॉलर तैयार करने के लिए बेहतर कोचों की जरूरत : लोथर मैथॉस

जर्मनी के महान फुटबॉलर लोथर मैथॉस का मानना है कि सिर्फ सर्वश्रेष्ठ कोच ही अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी तैयार कर सकते हैं और भारत को अपने कोचों को प्रशिक्षित करने के लिए खेल के दिग्गजों और पूर्व खिलाड़ियों की सेवाएं लेने की जरूरत है।

मैथॉस ने बोला कि विश्व का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश भारत ऐसी स्थिति में नहीं हो सकता कि वह फुटबॉल विश्व कप में न खेले, केप वर्डे जैसे छोटे देश इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

जर्मनी की 1990 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य मैथॉस ने रविवार को यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘आपको अच्छे फुटबॉलर तभी मिलते हैं जब वे सर्वश्रेष्ठ कोचों से सीखते हैं।

साभार : गूगल

भारत को बेहतर फुटबॉलर तैयार करने के लिए अच्छे कोचों की जरूरत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक अच्छा शिक्षक एक अच्छा छात्र तैयार करता है और जब आपके पास एक खराब शिक्षक या खराब प्रोफेसर होता है तो आपको अच्छे छात्र नहीं मिलते हैं।

भारत को अपने कोचों को सिखाने के लिए अपने जमाने के दिग्गज खिलाड़ियों और प्रतिष्ठित कोचों की सेवाएं लेने की जरूरत है। इसके बाद यह कोच नई पीढ़ी के खिलाड़ियों की मदद कर सकते हैं। आपको इसकी शुरुआत छोटे स्तर से करनी होगी।’’ मैथॉस ने केप वर्डे का उदाहरण दिया, जो अगले वर्ष विश्व कप में खेलेगा जबकि उसकी जनसंख्या मात्र दस लाख है।

मैथॉस ने कहा, ‘‘ केप वर्डे का ही उदाहरण दीजिए जिसकी जनसंख्या बहुत कम है लेकिन वह विश्व कप खेलेगा। भारत दुनिया में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश होने के बावजूद विश्व कप में नहीं खेलता। ऐसा नहीं होना चाहिए।’’

बंगाल सुपर लीग के ब्रांड एंबेसडर मैथॉस ने कहा, ‘‘भारत को एक ऐसी प्रणाली ढूंढनी होगी जिसमें फुटबॉल महासंघ, सरकार, क्लब और अकादमियां एक ही लक्ष्य के लिए काम करें, जैसा कि आपने क्रिकेट, हॉकी या शतरंज में किया है, जिनमें आपने विश्व चैंपियन तैयार किए हैं।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने घटाई महिला खिलाड़ियों की अनुबंध सूची, आठ को मिला मौका

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 2026-27 सत्र के लिए आठ महिला क्रिकेटरों के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा की है। इसमें फातिमा सना और सादिया इकबाल को श्रेणी ए में जगह मिली है। पिछले अनुबंध चक्र में 20 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध दिया गया था, लेकिन इस बार यह संख्या घटाकर आठ कर दी गई है।

10 खिलाड़ियों के साथ बॉर्नमाउथ का कमाल, सेल्टा विगो को हराकर जीत का सिलसिला बरकरार

10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही बॉर्नमाउथ ने यूईएफए यूरोपा लीग में सेल्टा विगो को 2-1 से हराया। टीम ने पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद शानदार वापसी की और लगातार पांचवें मुकाबले में जीत हासिल की।