भारत के खिलाफ पहले टी-20 के लिए इंग्लैंड टीम घोषित
भारतीय टीम और इंग्लैंड टीम के बीच 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आगाज कल से होने जा रहा है। पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलवेन का ऐलान कर दिया…

भारतीय टीम और इंग्लैंड टीम के बीच 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आगाज कल से होने जा रहा है। पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलवेन का ऐलान कर दिया है।

इसमें बड़ी बात यह नजर आ रही है कि कप्तान जोस बटलर की जगह फिल साल्ट ओपनिंग करेंगे और बलटर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे। कप्तान बटलर ने टीम में 4 बल्लेबाज, 4 ऑलराउंडर, 2 तेज गेंदबाज और 1 विशेषज्ञ स्पिनर को जगह दी है।
बेन डकेट के साथ साल्ट पारी का आगाज करेंगे। मार्क वुड और जोफ्रा आर्चर के कंधों पर तेज गेंदबाजी का जिम्मा होगा, जबकि आदिश राशिद एकमात्र स्पिनर होंगे।
पहला टी-20 (इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन) : फिल साल्ट, बेन डकेट, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, जेमी ओवरटन, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड और आदिश राशिद
वनडे विश्व कप 2023 के बाद से चोट के चलते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहने वाले मोहम्मद शमी लौटेंगे। वह अर्शदीप सिंह के साथ मिलकर के तेज गेंदबाजी का कार्यभार संभालेंगे। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी को भी टीम में मौका मिल सकता है।
संभावित भारतीय एकादश: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
