द इंडियन व्यू

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए मार्क चैपमैन और जैक फॉल्क्स, न्यूजीलैंड ने घोषित किए रिप्लेसमेंट

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन और ऑलराउंडर जैक फॉल्क्स चोट की वजह से भारत के खिलाफ आगामी घरेलू पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इसकी पुष्टि की। चैपमैन को पिछले महीने यूरोपीय टी20…

Ragwendra P Singh
October 9, 2026
2 min read
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हुए मार्क चैपमैन और जैक फॉल्क्स, न्यूजीलैंड ने घोषित किए रिप्लेसमेंट

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन और ऑलराउंडर जैक फॉल्क्स चोट की वजह से भारत के खिलाफ आगामी घरेलू पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इसकी पुष्टि की। चैपमैन को पिछले महीने यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग के दौरान बाईं जांघ की मांसपेशियों में चोट लगी थी। उनके भारत के खिलाफ वनडे सीरीज तक फिट होने की उम्मीद है। फॉल्क्स को हाल ही में कैंटरबरी में अभ्यास सत्र के दौरान दाएं कूल्हे की मांसपेशियों में चोट लगी। उनकी मैदान पर वापसी की समयसीमा अभी तय नहीं हुई।

ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और फॉल्क्स की जगह तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को न्यूजीलैंड ने टी20 टीम में चैपमैन की जगह शामिल किया है। दोनों खिलाड़ियों के चोटिल होने पर न्यूजीलैंड मुख्य कोच रॉब वॉल्टर ने निराशा जाहिर की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने बोला, “मार्क और जैक के चोटिल होने से मुझे बहुत दुख है। मैं दोनों के जल्द और सहज रूप से स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

Pic Source: X.com

उन्होंने आगे कहा, “हम भाग्यशाली हैं कि हमें जोश और ब्लेयर के अनुभव का लाभ उठाने का अवसर मिल रहा है। मुझे पता है कि दोनों इस सीरीज में शामिल होने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। यह एक शानदार टी20 सीरीज होने जा रही है।” भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट, नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।