भारतीय यूथ टीम लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में
लखनऊ। मेजबान भारत की यूथ अंडर-18 टीम ने आईएचएफ ट्रॉफी पुरुष यूथ व जूनियर हैंडबॉल (कांटिनेंटल फेज - एशिया) के तीसरे दिन रोमांचक मैच में कजाखिस्तान को 36-35 से शिकस्त देते हुए लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश…

लखनऊ। मेजबान भारत की यूथ अंडर-18 टीम ने आईएचएफ ट्रॉफी पुरुष यूथ व जूनियर हैंडबॉल (कांटिनेंटल फेज - एशिया) के तीसरे दिन रोमांचक मैच में कजाखिस्तान को 36-35 से शिकस्त देते हुए लगातार दूसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
आईएचएफ ट्रॉफी पुरुष यूथ व जूनियर हैंडबॉल (कांटिनेंटल फेज - एशिया)
केडी सिंह बाबू स्टेडियम के नवनिर्मित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में आयोजित चैंपियनशिप में भारत की यूथ टीम ने कजाखिस्तान के खिलाफ शानदार खेल दिखाया और उम्दा विंग अटैक के साथ शानदार डिफेंस का नजारा पेश किया।

कजाखिस्तान के खिलाड़ियों की चुस्ती का सामना मेजबान खिलाड़ियों ने खासी आक्रामकता से दिया और लगातार अंक जुटाए। भारत ने मध्यांतर तक 19-15 की बढ़त बनाई। दूसरे हॉफ में भी भारत ने जवाबी अटैक का सहारा लिया। अंतिम क्षण तक चले इस रोमांचक मैच में भारत ने अनुभवी कोच मो.तौहीद की सीख के सहारे 36-35 से जीत दर्ज की।
भारत से प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए रवि ने सर्वाधिक 11 गोल दागे। अंशु ने 8, रोहित ने 7 व सुयश अवस्थी ने 4 गोल करने में सफलता हासिल की। वहीं भारतीय गोलकीपर नवीन ने कई उम्दा बचाच किए। कजाखिस्तान से वादिम कैसिन ने सर्वाधिक 11 व इगोर सुदारिकोव ने 10 गोल किए।
चैंपियनशिप में आज के अतिथिगण प्रसार भारती के चेयरमैन डा.नवनीत सहगल, अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन डा. सुधीर एम बोबडे व पूर्वी विधानसभा विधायक ओपी श्रीवास्तव ने प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पूर्व अतिथिगण का स्वागत व सम्मान हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय ने स्मृति चिन्ह प्रदान करके किया।

इस अवसर पर हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के आयोजन सचिव अमित पाण्डेय व चतुर्थ वाहिनी एसएसबी के कमांडेट अरविंद कुमार भी मौजूद रहे।
इससे पूर्व उज्बेकिस्तान ने यूथ वर्ग में बांग्लादेश को 41-23 से हराया। विजेता टीम से एसिम्बेटोव जसुरबेक ने सबसे ज्यादा 10 गोल किए। उज्बेकिस्तान ने जूनियर अंडर-20 वर्ग में कजाखिस्तान को 31-30 से हराया। उज्बेकिस्तान से ज़ोकिरोव उमिडज़ोन ने सर्वाधिक 7 गोल किए।
सेमीफाइनल मुकाबलों की लाइन अप तय
आईएचएफ ट्रॉफी पुरुष यूथ व जूनियर हैंडबॉल (कांटिनेंटल फेज - एशिया) में रविवार को अंतिम मैच में भारत की जूनियर अंडर-20 टीम ने प्लेयर ऑफ द मैच जसप्रीत सिंह के 15 गोल के सहारे बांग्लादेश को 48-38 से हराया। बांग्लादेश से मरमा ने 7 गोल दागे। मैच में भारत मध्यांतर तक 24-16 से आगे था।
सोमवार 6 जनवरी को खेले जाने वाले सेमीफाइनल मैच
यूथ पहला सेमीफाइनल : उज्बेकिस्तान बनाम बांग्लादेश (दोपहर 1 बजे)
जूनियर पहला सेमीफाइनल : उज्बेकिस्तान बनाम बांग्लादेश (दोपहर 3 बजे)
यूथ दूसरा सेमीफाइनल : भारत बनाम कजाखिस्तान (शाम 5 बजे)
जूनियर दूसरा सेमीफाइनल : भारत बनाम कजाखिस्तान (रात 7 बजे)
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
