भारतीय महिला 400 मीटर टीम के कोच होंगे जमैका के जेरी ली होलनेस
विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक विजेता एलेन थॉम्पसन व नेस्टा कार्टर का मार्गदर्शन करने वाले जमैका के मशहूर एथलेटिक्स कोच जेरी ली होलनेस को भारतीय महिला 400 मीटर टीम के कोच की जिम्मेदारी मिली। साभार : गूगल इस साल कई…

विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक विजेता एलेन थॉम्पसन व नेस्टा कार्टर का मार्गदर्शन करने वाले जमैका के मशहूर एथलेटिक्स कोच जेरी ली होलनेस को भारतीय महिला 400 मीटर टीम के कोच की जिम्मेदारी मिली।

इस साल कई महत्वपूर्ण प्रतियोगितायें आयोजित की जायेंगी जिसे देखते हुए होलनेस को नियुक्त किया गया है। वह सोमवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में ‘लक्ष्मीबाई नेशनल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन’ में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र से जुड़ गए।
भारतीय एथलेटिक्स के मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर ने एक समाचार एजेंसी से कहा, ‘‘होलनेस तिरुवनंतपुरम में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र से जुड़ गए हैं। वह विश्व एथलेटिक्स के लेवल 5 के बहुत ही अनुभवी कोच हैं। उन्होंने जमैका में कुछ बेहतरीन एथलीट को कोचिंग दी है जिसमें ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता शामिल हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वह भारतीय महिला 400 मीटर और 400 मीटर बाधा दौड़ टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे जो इस समय तिरुवनंतपुरम में है।’’ होलनेस का कार्यकाल शुरु में 2026 तक हागा और उनके प्रदर्शन के आधार पर इसे बढ़ाया भी जा सकता है। वह तिरुवनंतपुरम में हिमा दास, सुभा वेंकटेसन रूपल, किरण पहल और विथ्या रामराज जैसी एथलीट को कोचिंग देंगे।
जमैका के 65 वर्षीय होलनेस इस तरह स्टाशुक वालेरी की जगह लेंगे जो पेरिस ओलंपिक तक महिलाओं की 400 मीटर और 400 मीटर बाधा दौड़ के कोच थे।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
