द इंडियन व्यू

भारतीय महिला टीम अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप की चैंपियन

अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप के खिताबी मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम मात्र 82 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने 12वें ओवर में लक्ष्य…

Ragwendra P Singh
February 2, 2025
2 min read
भारतीय महिला टीम अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप की चैंपियन

अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप के खिताबी मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम मात्र 82 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने 12वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया।

ICC/Getty Images

इस बार टूर्नामेंट का फाइनल मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया। दोनों टीमों का आमना-सामना मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के बेयूमास ओवल स्टेडियम में हुआ। भारत की तरफ से गोंगडी त्रिशा ने ऑलराउंडर खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले गेंदबाजी में तीन अहम विकेट चटकाये जबकि इसके बाद बल्लेबाजी में 44 रनों की शानदार पारी खेली।

ICC/Getty Images

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका की कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन ये फैसला गलत साबित हुआ क्योंकि आधी टीम 44 रन के स्कोर पर पावेलियन लौट चुकी थी। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजों की हालत का अंदाजा सिर्फ इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उसके आखिरी पांच बल्लेबाज सिर्फ नौ रन के अंदर ही गिर गए।

भारत का खिताबी सफर

1. वेस्टइंडीज को 9 विकेट से दी मात

2. मलेशिया के खिलाफ 10 विकेट से जीत

3. श्रीलंका को 60 रनों से हराया

4. बांग्लादेश के खिलाफ 8 विकेट से जीत

5. स्कॉटलैंड को 150 रनों से हराया

6. सेमीफाइनल में इंग्लैंड पर 9 विकेट से जीत

7. फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1885999636042989667
https://twitter.com/BCCIWomen/status/1885975233959710849
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1885981143012622440

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला

भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।

वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।