द इंडियन व्यू

भारतीय फुटबॉल का संकट गहराया : बांग्लादेश से हार ने खोली संरचनात्मक खामियाँ

यह साफ़ झलकता है कि भारतीय फुटबॉल इस समय किस मोड़ पर खड़ा है—नतीजे सिर्फ़ हार-जीत नहीं, बल्कि एक गहरी संरचनात्मक समस्या की ओर इशारा करते हैं। एशियाई कप 2027 की रेस शुरू होने से पहले ही बाहर होना यह बताता है कि टीम…

Ragwendra P Singh
November 19, 2025
3 min read
भारतीय फुटबॉल का संकट गहराया : बांग्लादेश से हार ने खोली संरचनात्मक खामियाँ

यह साफ़ झलकता है कि भारतीय फुटबॉल इस समय किस मोड़ पर खड़ा है—नतीजे सिर्फ़ हार-जीत नहीं, बल्कि एक गहरी संरचनात्मक समस्या की ओर इशारा करते हैं।

एशियाई कप 2027 की रेस शुरू होने से पहले ही बाहर होना यह बताता है कि टीम एशियाई स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने की बुनियादी तैयारी भी पूरी नहीं कर पा रही।

स्थिति और गंभीर तब दिखाई दी जब क्वालीफाइंग मैच में भारतीय टीम बांग्लादेश से 0-1 से हार गई, जो यह सवाल खड़ा करती है कि हमारी खेल नीतियाँ, ग्रासरूट डेवलपमेंट और टीम की रणनीतिक दिशा आखिर कहाँ चूक रही हैं।

@IndianFootball

सीधे-सीधे हार को शर्मनाक कहने के बजाय इसे भारतीय फुटबॉल के लिए एक चेतावनी संकेत की तरह देखा जाना चाहिए—एक ऐसा संकेत जो बता रहा है कि बदलाव अब विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता बन चुका है।

शेख मुरसलीन ने ग्रुप सी के इस मैच के 11वें मिनट में बांग्लादेश के लिए मुकाबले का इकलौता गोल दागा, जिसने नेशनल स्टेडियम में खचाखच भरे दर्शकों को रोमांचित कर दिया। यह मैच टीम के टूर्नामेंट में आगे बढ़ते के हिसाब से महत्वहीन था, क्योंकि भारत के साथ बांग्लादेश की टीम भी 2027 के महाद्वीपीय टूर्नामेंट की दौड़ से बाहर हो गईं।

भारत को 31वें मिनट में गोल करने का सुनहरा मौका मिला जब बांग्लादेश के गोलकीपर मितुल मार्मा के गोल पोस्ट से दूर रहने के बावजूद लालियानजुआला चांगटेगोल करने से चूक गये। बॉक्स पास से दाएं पैर से लगाए गए उनके किक को हमजा चौधरी ने हेडर से रोक दिया।

पहले हाफ में टच लाइन के पास दोनों टीमों के कुछ खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की हुई, लेकिन रेफरी ने स्थिति को काबू में कर लिया। भारत का अभियान 14 अक्टूबर को ही गोवा के मडगांव में सिंगापुर के खिलाफ 1-2 से हार के बाद समाप्त हो गया था।

भारत पांच मैचों में तीन हार और दो ड्रॉ से दो अंक लेकर चार टीमों की ग्रुप तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। बांग्लादेश की यह पांच मैचों में पहली जीत है और टीम पांच अंक के साथ ग्रुप तालिका में तीसरे स्थान पर है।

दोनों देशों के बीच पहले चरण का मैच 25 मार्च को शिलांग में गोलरहित बराबरी पर छूटा था। यह 2003 के सैफ गोल्ड कप के बाद 22 वर्षों में बांग्लादेश की धरती पर भारत का पहला मैच था।

तब भी मेजबान टीम ने इसी मैदान पर 2-1 से जीत हासिल की थी। भारत वर्तमान में फीफा रैंकिंग में 136वें स्थान पर है जबकि बांग्लादेश 183वें स्थान पर है। भारत 2027 एशियाई कप क्वालीफायर का अपना आखिरी मैच 31 मार्च, 2026 को घरेलू मैदान पर हांगकांग के खिलाफ खेलेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।