भारतीय टीम वानखेड़े में सात साल से अजेय, इंग्लैंड से टक्कर आज
आज भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त है। भारत ने पहला, दूसरा और चौथा मैच जीता था। जबकि इंग्लैंड को तीसरे मुकाबले में जीत…

आज भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। टीम इंडिया ने सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त है। भारत ने पहला, दूसरा और चौथा मैच जीता था। जबकि इंग्लैंड को तीसरे मुकाबले में जीत मिली थी।

भारत वानखेड़े में 7 साल से अजेय है। टीम ने 2017 से तीन मैच खेले और तीनों जीते। यहां कुल 8 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इसमें 4 मैच टी-20 सीरीज के दौरान और बाकी चार 2016 वर्ल्ड कप के दौरान खेले गए।
भारत ने 5 मैच खेले, बाकी 3 वर्ल्ड कप के दौरान अन्य देशों के मुकाबले रहे। 5 में से भारत को 3 में जीत और 2 में हार मिली। भारत को यहां आखिरी हार 2016 में वर्ल्ड कप के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली थी।
भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 में अब तक 28 मैच खेले गए। 16 में भारत और महज 12 में इंग्लैंड को जीत मिली। इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ आखिरी टी-20 सीरीज 2014 में जीती थी। इंग्लिश टीम भारत के खिलाफ लगातार 5वीं टी-20 सीरीज हार गई है। भारत में तो टीम को 2011 से कोई टी-20 सीरीज में जीत नहीं मिली।
सीरीज में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं। इस भारतीय गेंदबाज के नाम 4 टी-20 में 12 विकेट हैं। उन्होंने तीसरे मैच में पांच विकेट लिए थे। वहीं अभिषेक शर्मा टीम और सीरीज दोनों के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैच में 144 रन बनाए हैं।
इंग्लैंड के लिए सीरीज में कप्तान जोस बटलर टॉप स्कोरर हैं, उन्होंने 4 मैचों में 139 रन बनाए हैं। सीरीज में उनके नाम एक फिफ्टी है। इंग्लैंड के लिए जैमी ओवर्टन और ब्रायडन कार्स ने 6-6 विकेट लिए हैं। लेकिन, ओवर्टन बेहतर इकोनॉमी की वजह से टीम के टॉप विकेट टेकर हैं।
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलता है। मुंबई में 2012 से 2023 तक 8 टी-20 इंटरनेशनल खेले गए। 3 में पहले बैटिंग और 5 में पहले बॉलिंग करने वाली टीम को जीत मिली। भारत ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 240 रन बनाए थे, यही इस ग्राउंड पर हाईएस्ट स्कोर भी है।
संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे/रमनदीप सिंह, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती
इंग्लैंड : जोस बटलर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, लियम लिविंगस्टन, जैमी ओवर्टन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद और साकिब महमूद
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
