भारतीय ग्रैंडमास्टर इनियान पन्नीरसेल्वम जोहोर इंटरनेशनल ओपन शतरंज में चैंपियन
भारतीय ग्रैंडमास्टर इनियान पन्नीरसेल्वम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मलेशिया में नौवें जोहोर इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता। तमिलनाडु के इरोड के 22 वर्षीय खिलाड़ी ने नौ बाजियों में 8.5 अंक हासिल किए। साभार…

भारतीय ग्रैंडमास्टर इनियान पन्नीरसेल्वम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मलेशिया में नौवें जोहोर इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट का खिताब जीता। तमिलनाडु के इरोड के 22 वर्षीय खिलाड़ी ने नौ बाजियों में 8.5 अंक हासिल किए।

उन्होंने इस दौरान चार अंतरराष्ट्रीय मास्टर और एक ग्रैंड मास्टर को हराया। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1.5 अंक आगे रहे। गुरुवार को समाप्त हुए नौ दौर के टूर्नामेंट में आठ देशों के 84 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इनियान ने आठवें दौर में इंडोनेशिया के अंतरराष्ट्रीय मास्टर नायक बुद्धिधर्मा को हराकर 1.5 अंक की बढ़त हासिल करके पहले ही खिताब अपने नाम पर सुरक्षित कर लिया था। भारत के अंतरराष्ट्रीय मास्टर वीएस राहुल दूसरे और चीन के अंतरराष्ट्रीय मास्टर ली बो तीसरे स्थान पर रहे।
सम्बंधित ख़बरें
सिराज-जडेजा को बाहर रखने पर गिल ने दी सफाई, बताया क्यों लिया गया कठिन फैसला
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट में मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को बाहर रखने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
'हमने उन्हें हर मोर्चे पर चुनौती दी', ड्रॉ टेस्ट के बाद शुभमन गिल ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को सराहा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ। डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने 43 ओवर बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की हार को टाला।
भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट की पिच पर भड़के पूर्व कप्तान, बोले- इतनी सपाट पिच कभी नहीं देखी
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान जेरेमी कोनी ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई बेसिन रिजर्व पिच की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘अब तक की सबसे सपाट पिच’ करार दिया और इसके लिए पिछले क्यूरेटर को दोषी ठहराया, जिन्होंने इसे ‘औसत स्थिति’ में छोड़ दिया था।
वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने से भारत-न्यूजीलैंड को झटका, डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में बड़ा उलटफेर
भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट वेलिंगटन में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ जिससे दोनों टीमों को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट्स टेबल में नुकसान हुआ है।
