द इंडियन व्यू

भारतीय खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन, कट में जगह नहीं

भारतीय शुभंकर शर्मा और युवराज सिंह संधू ने दूसरे दौर में भी खराब प्रदर्शन किया जिससे वह हीरो दुबई डेजर्ट क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट के कट में जगह नहीं बना पाए। प्रतिष्ठित रोलेक्स सीरीज प्रतियोगिता में डेब्यू कर रहे संधू…

Ragwendra P Singh
January 24, 2026
1 min read
भारतीय खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन, कट में जगह नहीं

भारतीय शुभंकर शर्मा और युवराज सिंह संधू ने दूसरे दौर में भी खराब प्रदर्शन किया जिससे वह हीरो दुबई डेजर्ट क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट के कट में जगह नहीं बना पाए।

प्रतिष्ठित रोलेक्स सीरीज प्रतियोगिता में डेब्यू कर रहे संधू ने 73 और 73 के राउंड खेले, जबकि शर्मा लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते रहे और शुरुआती 74 के बाद उन्होंने दूसरे दौर में निराशाजनक 77 का स्कोर बनाया।

साभार : गूगल

पूर्व मास्टर्स विजेता पैट्रिक रीड ने दूसरे दौर में 66 का स्कोर बनाकर एक शॉट की मामूली बढ़त हासिल कर ली। इस अमेरिकी खिलाड़ी ने अब कुल नौ-अंडर का स्कोर बना लिया है और वह इंग्लैंड के एंडी सुलिवन से एक शॉट आगे हैं जिन्होंने सात-अंडर 65 का स्कोर बनाया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त

इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।

मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।

मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस

स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।

पांच खिताब का कप्तान फिर लौटा, रोहित के हाथों में मुंबई की कमान

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को 2027 इंडियन प्रीमियर लीग से पहले शुक्रवार को तीन साल के अंतराल के बाद फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान नियुक्त किया गया।