द इंडियन व्यू

आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड चैंपियनशिप: भवतेग गिल फाइनल की दौड़ में बरकरार

नई दिल्ली : भारत के भवतेग सिंह गिल ने पुरुष स्कीट क्वालिफिकेशन के दूसरे दिन के बाद आईएसएसएफ वर्ल्डचैंपियनशिप शॉटगन 2025 में फाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। शनिवार को मलाकासा शूटिंग रेंज में खेले गए…

Ragwendra P Singh
October 11, 2025
2 min read
आईएसएसएफ शॉटगन वर्ल्ड चैंपियनशिप: भवतेग गिल फाइनल की दौड़ में बरकरार

नई दिल्ली : भारत के भवतेग सिंह गिल ने पुरुष स्कीट क्वालिफिकेशन के दूसरे दिन के बाद आईएसएसएफ वर्ल्डचैंपियनशिप शॉटगन 2025 में फाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। शनिवार को मलाकासा शूटिंग रेंज में खेले गए मुकाबलों के बाद उन्होंने कुल 97 हिट्स के साथ अपना प्रदर्शन समाप्त किया।

भवतेग ने पहले दिन के परफेक्ट प्रदर्शन को जारी रखते हुए शनिवार को क्रमशः 24 और 23 के राउंड पूरे किए और शीर्ष छह में पहुँचने की दौड़ में बने हुए हैं।

तीन बार के विश्व चैंपियन अमेरिका के विंसेंट हैनकॉक और विश्व नंबर 4 चेकिया के याकुबटोमेचेक इस समय 99 हिट्स के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं। लीडर बोर्ड पर जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है, जहाँ 10 निशानेबाज़ 98 हिट्स के साथ दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से मौजूद हैं।

भवतेग 97 हिट्स के साथ स्वीडन के हेनरिकयान्सन, अमेरिका के क्रिश्चियन एलियट और सात अन्य निशानेबाज़ों के साथ केवल एक हिट पीछे हैं।

अन्य भारतीय निशानेबाज़ों में ओलंपियन मीराज अहमद खान 92 हिट्स (24, 21, 25, 22) के साथ 81वें स्थान पर हैं, जबकि एशियाई चैंपियन और ओलंपियन अनंत जीत सिंह नरूका 90 हिट्स (24, 24, 20, 22) के साथ 91वें स्थान पर हैं।

महिलाओं की स्कीट स्पर्धा में विश्व नंबर 1 अमेरिका की सामंथा सिमॉनटन 98 हिट्स के साथ शीर्ष पर हैं। भारत की रायज़ा ढिल्लों 91 हिट्स (23, 22, 24, 22) के साथ 29वें स्थान पर हैं, जबकि गनेमत सेखों 88 हिट्स (21, 22, 21, 24) के साथ 38वें और परीनाज़ ढालीवाल 87 हिट्स (21, 23, 22, 21) के साथ 43वें स्थान पर हैं।

क्वालिफिकेशन का अंतिम दिन रविवार को खेला जाएगा, जिसके बाद पुरुषों और महिलाओं दोनों वर्गों में शीर्ष छह निशानेबाज़ फाइनल में प्रवेश करेंगे।

महिलाओं का फाइनल रविवार (12 अक्टूबर 2025) को शाम 5:30 बजे और पुरुषों का फाइनल 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

गुकेश की समय पर पकड़, सिंदारोव की सटीक चालें; फिर ड्रॉ रहा मुकाबला

वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप 2026 में खिताबी मुकाबला लगातार रोमांचक होता जा रहा है। मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और चैलेंजर जावोखिर सिंदारोव के बीच खेले गए तीसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन दोनों खिलाड़ी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके।

अयान की शानदार फॉर्म बरकरार, दोहा में हासिल की पहली पीएसए खिताबी जीत

भारत के अयान वजीरल्ली ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दोहा में खेले गए क्यूएसएफ 5 चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट में मिस्र के हसन मेन्शॉवी को 3-1 से हराकर अपना पहला पीएसए टूर खिताब जीता।

प्रार्थना थापा और लालदुहजुआली की जोड़ी ने एशियाई चैंपियनशिप में जीता पदक

नागालैंड की प्रार्थना थापा और मिजोरम की लालदुहजुआली ने दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में बैडमिंटन एशिया सीनियर चैंपियनशिप 2026 में 40 वर्ष से अधिक उम्र के महिला युगल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

सैंडपेपर विवाद की फिर होगी समीक्षा, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तय की रूपरेखा

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए गेंद से छेड़छाड़ विवाद की समीक्षा के लिए गठित स्वतंत्र मंच के संदर्भ की शर्तें जारी कर दी हैं।