भगवान बिरसा मुंडा का धर्म-परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष और आदिवासी गौरव के प्रति उनका समर्पण प्रेरणा का स्रोत : अमित शाह
रांची : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जनजातीय समाज के महानायक और ‘धरती आबा’ बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को जनजातीय स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और…

रांची : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जनजातीय समाज के महानायक और ‘धरती आबा’ बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को जनजातीय स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना का अमर प्रतीक बताते हुए उनके योगदान को याद किया।
अमित शाह ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी अपने संदेश में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने ऐतिहासिक ‘उलगुलान आंदोलन’ के माध्यम से अंग्रेजी शासन के विरुद्ध आजादी का शंखनाद किया था। उन्होंने आदिवासी समाज को अपने अधिकारों, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए संगठित किया तथा जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।
गृह मंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस और सामाजिक जागरण का प्रतीक है। उन्होंने जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया और समाज में आत्मसम्मान तथा स्वाभिमान की भावना को मजबूत किया।
अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि धर्मांतरण के विरुद्ध भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष और जनजातीय गौरव की रक्षा के प्रति उनका समर्पण आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके विचार और आदर्श वर्तमान पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि राष्ट्र उनके बलिदान, संघर्ष और योगदान को सदैव स्मरण रखेगा।-------------
सम्बंधित ख़बरें
सपा के गुंडों ने की है मासूम आर्यवर्धन की निर्मम हत्या, इस निर्मम कृत्य को करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: सीएम योगी
एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल
एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।
NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश का ‘वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट इंडेक्स 2.0’
महिलाओं के वास्तविक लाभ का कैनवास
